{"_id":"6809e2173b5469faf20d2082","slug":"dinesh-mirnia-who-was-killed-in-terrorist-attack-was-cremated-by-his-son-shaurya-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pahalgam Attack: पंचतत्व में विलीन हुए आतंकी हमले में मारे गये दिनेश मिरानिया, बेटे शौर्य ने दी मुखाग्नि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pahalgam Attack: पंचतत्व में विलीन हुए आतंकी हमले में मारे गये दिनेश मिरानिया, बेटे शौर्य ने दी मुखाग्नि
Thu, 24 Apr 2025 12:33 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 24 Apr 2025 12:33 PM IST
सार
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए दिनेश मीरानिया का गुरुवार को रायपुर स्थित मारवाड़ी श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। कारोबारी के बेटे शौर्य मीरानिया ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
आतंकी हमले में मारे गए दिनेश मिरनिया का अंतिम संस्कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए दिनेश मीरानिया का गुरुवार को रायपुर स्थित मारवाड़ी श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। कारोबारी के बेटे शौर्य मीरानिया ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय, गृहमंत्री विजय शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव समेत भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानिया को श्रद्धांजलि देने के लिए रायपुर समेत सभी जिलों के लोग उनके निवास समता कॉलोनी पहुंचे। इस दौरान सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि इस मामले में केंद्र सरकार को और भी सख्त एक्शन लेना चाहिए। उनकी अंतिम यात्रा समता कॉलोनी स्थित निवास से शुरू होकर मारवाड़ी श्मशान घाट तक पहुंची। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भाजपा ने आज और कल के सभी अपने कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेता मारवाड़ी श्मशान घाट में पहुंचकर के दिनेश मीरानिया को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान भाजपा के गृह मंत्री विजय शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि इस मामले में और भी सख्त उठाया जाएगा।