फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari-Kurud gets the gift of multipurpose sports complex, international level facilities for players

CG: धमतरी-कुरूद को मिले मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की सौगात,खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं

Wed, 27 Aug 2025 11:06 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 27 Aug 2025 11:06 AM IST
सार

धमतरी और कुरूद में इंडोर बैडमिंटन हॉल/मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण हेतु प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। प्रत्येक परियोजना पर लगभग 5-5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

विज्ञापन
Dhamtari-Kurud gets the gift of multipurpose sports complex, international level facilities for players
धमतरी-कुरूद को मिले मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की सौगात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ सरकार ने खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। धमतरी और कुरूद में इंडोर बैडमिंटन हॉल/मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण हेतु प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। प्रत्येक परियोजना पर लगभग 5-5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन


राज्य सरकार का कहना है कि खिलाड़ियों को आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराना, उन्हें प्रोत्साहित करना और उत्कृष्ट प्रदर्शन सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। ओलंपिक जैसे अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 1 से 3 करोड़ रुपये तक की पुरस्कार राशि देने की योजना इसी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
विज्ञापन


कलेक्टर धमतरी ने बताया कि धमतरी और कुरूद में प्रस्तावित मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खिलाड़ियों को विभिन्न इनडोर खेलों की अत्याधुनिक सुविधाएँ मिलेंगी। इनमें बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कैरम, शतरंज, लूडो एवं साँप-सीढ़ी, डार्ट बोर्ड, स्नूकर, तीरंदाजी, योग कक्ष, स्क्वॉश, बास्केटबॉल और पिकलबॉल जैसी खेल गतिविधियाँ शामिल होंगी। सभी उपकरण और संरचनाएँ अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉम्प्लेक्स में खिलाड़ियों और दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्लेयर रूम, सुव्यवस्थित वेटिंग एरिया, आकस्मिक चिकित्सा सुविधा के लिए फर्स्ट एड रूम और महिला एवं पुरुषों के लिए अलग शौचालय की व्यवस्था की जाएगी। इससे प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के दौरान खिलाड़ियों को किसी भी असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।

स्थानीय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के उद्देश्य से यह कॉम्प्लेक्स मील का पत्थर साबित होगा। धमतरी और कुरूद के आसपास के क्षेत्रों में अनेक युवा खेलों में सक्रिय हैं, लेकिन पर्याप्त संसाधन और प्रशिक्षण केंद्र न होने के कारण वे अपनी प्रतिभा को राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक नहीं पहुँचा पाते। इन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्सों के निर्माण से उन्हें गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण मिलेगा और वे अपनी प्रतिभा को और निखार सकेंगे।


विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में धमतरी और कुरूद के खिलाड़ी न केवल राज्य बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed