{"_id":"64084c6d1c9d875342003244","slug":"devotees-played-holi-with-lord-radha-krishna-in-rajnandgaon-2023-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"भक्तों ने खेली राधा-कृष्ण संग होली: राजनांदगांव में निकाली गई शोभायात्रा, जमकर उड़े अबीर-गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भक्तों ने खेली राधा-कृष्ण संग होली: राजनांदगांव में निकाली गई शोभायात्रा, जमकर उड़े अबीर-गुलाल
Wed, 08 Mar 2023 02:20 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Wed, 08 Mar 2023 02:20 PM IST
सार
शोभायात्रा में भजन कीर्तन करते हुए भक्तों ने रंगोत्सव का पर्व मनाया गया शोभायात्रा की विशेषता यह रही कि प्रत्येक भक्त केसरिया रंग में रंगा हुआ नजर आया। भगवान राधा कृष्ण भी भक्तों के साथ होली खेलने निकले। जगह-जगह पर लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत कर पूजा अर्चना कर होली खेली।
विज्ञापन
होली पर निकाली गई शोभायात्रा।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में भक्तों ने भगवान राधा और कृष्ण के साथ जमकर होली खेली। श्री सत्यनारायण मंदिर से भव्य रथ पर सवार होकर राधा कृष्ण की शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें भजनों पर बड़ी संख्या में भक्त तो झूमते रहे। इस दौरान जमकर अबीर-गुलाल उड़े। राधा कृष्ण के साथ भक्तों ने होली खेल सुख समृद्धि की कामना की। श्री सत्यनारायण मंदिर समिति पिछले लगभग 33 वर्षों से रंगोत्सव का पर्व बड़ी श्रद्धा भक्ति के साथ धूमधाम से मनाया जाता है
विज्ञापन
श्री सत्यनारायण मंदिर में प्राण प्रतिष्ठित भगवान राधा- कृष्ण के साथ रंगोत्सव का पर्व मनाने के लिए भक्त उन्हें भव्य रथ पर सवार करारक भजन सत्संग करते हुए नगर भ्रमण कराते हैं। शहर के कामठी लाइन स्थित मंदिर से शोभायात्रा विभिन्न चौक चौराहों से होकर निकलती है। उसके स्वागत करते हुए विधि विधान से राधा कृष्ण की पूजा अर्चना की गई। इस दौरान भक्तगण गीतों पर झूमते हुए नजर आए और एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई और शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन