फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Despite entry of monsoon in Chhattisgarh, rain activity will be less, now heat will bother, mercury will rise

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री के बावजूद बारिश की गतिविधि होगी कम, अब सताएगी गर्मी, बढ़ेगा पारा

Fri, 30 May 2025 09:58 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 30 May 2025 09:58 AM IST
सार

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून 29 मई को कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है। बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम भाग पर बने गहन अवदाब के प्रभाव के कारण प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल सकता है।

विज्ञापन
Despite entry of monsoon in Chhattisgarh, rain activity will be less, now heat will bother, mercury will rise
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून 29 मई को कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है। बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम भाग पर बने गहन अवदाब के प्रभाव के कारण प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल सकता है। इस दौरान विभिन्न इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। कई जगहों पर मेघ गर्जन के साथ तेज हवा 50-60 किमी की रफ्तार से चलने और भारी बारिश की संभावनाएं जताई गई है। दूसरी ओर मौसम विभाग ने बताया कि 30 मई से पूरे प्रदेश में बारिश की गतिविधि में कमी आने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन


एक द्रोणिका दक्षिण-पूर्व राजस्थान से लेकर उत्तर-मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए पश्चिम बंगाल बांग्लादेश तटों के पास उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर गहन अवदाब के केंद्र तक समुद्र तल से 0.9 की ऊपर बनी हुई है। इसके प्रभाव से प्रदेश के एक दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मानसून की उत्तरी सीमा मुंबई अहल्यानगर, आदिलाबाद, भवानीपटना, पूरी, सेंडहेड द्वीप और बालुरघाट से होकर गुजर रही है।
विज्ञापन


आज राजधानी रायपुर में मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीं शाम होते ही मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। यहां गरज चमक के साथ हल्की मध्यम बारिश की संभावना है। पिछले 24 घंटे में कुछ जगहों पर हल्की मध्यम बारिश दर्ज की गई है। वहीं कई जगहों पर झमाझम बारिश हुई है। प्रदेश में एक बार फिर अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। गुरुवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान रायपुर में 37.7 डिग्री सेल्सियस रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान जगदलपुर में 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed