फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Deputy CM Vijay Sharma visited kabirdham Maa Shakambhari Jayanti

मां शाकम्भरी जयंती: डिप्टी CM विजय शर्मा ने की पूजा-अर्चना, कहा- मातृत्व शक्ति के सम्मान में बनेगा महतारी सदन

Thu, 25 Jan 2024 07:11 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: श्याम जी. Updated Thu, 25 Jan 2024 07:11 PM IST
सार

डिप्टी सीएम विजय शर्मा एक दिवसीय दौरे पर कबीरधाम पहुंचे। यहां वह मां शाकम्भरी जयंती आयोजन में शामिल हुए। डिप्टी सीएम ने कहा कि मातृत्व शक्ति के सम्मान में प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में महतारी सदन बनाया जाएगा।
 

विज्ञापन
Deputy CM Vijay Sharma visited kabirdham Maa Shakambhari Jayanti
डिप्टी सीएम विजय शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा गुरुवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर कबीरधाम पहुंचे। इस दौरान विभिन्न गांवों में आयोजित मां शाकम्भरी जयंती आयोजन में शामिल हुए। डिप्टी सीएम विजय शर्मा बोडला विकासखंड के ग्राम मोतिमपुर, बरपेलाटोला, अमलीडीह, मजगांव, समनापुर और नेवारी में आयोजित शाकंभरी जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए। 

विज्ञापन


डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने मां शाकम्भरी देवी की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उन्होंने समाज के नागरिकों को मां शाकम्भरी देवी जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मातृत्व शक्ति, माता-बहनों की सम्मान के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में एक महतारी सदन बनाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने समाज के उत्थान के लिए ग्राम अमलीडीह में मरार समाज के सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख रुपये, ग्राम मजगांव में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपये, आहाता निर्माण के लिए दो लाख रुपये, ग्राम समनापुर में भवन निर्माण के लिए पांच लाख रूपये, आहता निर्माण के लिए तीन लाख रूपये, ग्राम नेवारी में भवन निर्माण के लिए आठ लाख रूपये देने की घोषणा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामवासियों ने नए आंगनबाड़ी भवन की मांग की। उप मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी भवन के लिए आश्वस्त किया। ग्राम नेवारी में समाज की मांग पर उप मुख्यमंत्री ने चौक निर्माण के लिए जगह चिन्हांकित करने को कहा। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि इसके अलावा क्षेत्र और ग्राम विकास के लिए जो भी मांग और समस्याओं को संज्ञान में लाया जाएगा, उन्हें भी प्राथमिकता से पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed