फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Deputy CM Vijay Sharma took a dig and said that previous governments used to feed biryani to terrorists in CG

CG: डिप्टी CM विजय शर्मा बोले- पूर्ववर्ती सरकारें आतंकवादियों को खिलाती थी बिरयानी,अब उल्टा लटकाकर सीधा कर रहे

Sun, 15 Dec 2024 01:03 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 15 Dec 2024 01:03 PM IST
सार

उन्होंने पूर्व की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कहा कि पहले आतंकवादी बम धमाके करके चले जाते थे। आतंकवादियों को बिरयानी खिलाई जाती थी, लेकिन अब उन्हें उल्टा लटका-लटकाकर सीधा करने का काम किया जा रहा है।

विज्ञापन
Deputy CM Vijay Sharma took a dig and said that previous governments used to feed biryani to terrorists in CG
डिप्टी सीएम विजय शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। आज लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि है। आज के दिन ही छत्तीसगढ़ को महज 24 साल में ही पुलिस सशस्त्र बल का सर्वोच्च सम्मान पुलिस कलर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह प्रदेश के लिए गौरव की बात है। प्रदेश की पुलिस की सफलता की वजह से मिला है। 
विज्ञापन


उन्होंने पूर्व की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कहा कि पहले आतंकवादी बम धमाके करके चले जाते थे। आतंकवादियों को बिरयानी खिलाई जाती थी, लेकिन अब उन्हें उल्टा लटका-लटकाकर सीधा करने का काम किया जा रहा है। लौह पुरुष ने देश को एक करने के लिए बहुत सारे काम किया, लेकिन उनसे एक काम छूट गया था। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 को खत्म करवाने वाले देश के गृहमंत्री अमित शाह के करकमलों से आज छत्तीसगढ़ को पुलिस को कलर अवार्ड मिला है। मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ और पूरे देश से नक्सलियों का खात्मा करने के साथ ही उनके विश्वास की वजह से ही छत्तीसगढ़ में महज एक साल में ही नक्सलियों के ऊपर ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस में छह हजार कांस्टेबल समेत विभिन्न पदों पर भर्ती की जा रही है। आज के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस सफलता का नया इतिहास रचेगी। छत्तीसगढ़ पुलिस जवानों की वर्दी पर जब पुलिस कलर अवार्ड चमकेगा, तो हमें यह याद होना चाहिए कि यह सफलता हमें कितने जवानों की शहादत के बाद मिली है।


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को इस अवार्ड के लिए बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। यह सम्मान न केवल छत्तीसगढ़ पुलिस की वर्दी पर सजेगा बल्कि हमारे गौरव का परिचायक भी बनेगा। शौर्य और साहस का प्रतीक भी बनेगा। छत्तीसगढ़ पुलिस ने 1 साल के अंदर साहस और शौर्य के साथ नक्सलियों का खात्मा करने के लिए काम किया है। 1 साल के अंदर डबल इंजन की प्रभावी शक्ति की वजह से जवानों ने यह करके दिखाया है। नक्सली पुनर्वास नीति के तहत नक्सलियों को सभी तरह की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्हें आवास और 5 लाख का मुआवजा दिया जा रहा है। सीएम ने 1 साल के अंदर राज्य सरकार की सभी उपलब्धियां का बखान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed