{"_id":"657aa3c6b96809b81101ed25","slug":"deputy-cm-vijay-sharma-paid-tribute-to-kamlesh-sahu-martyred-in-ied-blast-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: आईईडी ब्लास्ट में शहीद कमलेश साहू को डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिवार से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: आईईडी ब्लास्ट में शहीद कमलेश साहू को डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिवार से की मुलाकात
Thu, 14 Dec 2023 12:12 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, सक्ती
अमर उजाला नेटवर्क, सक्ती
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 14 Dec 2023 12:12 PM IST
सार
नक्सली हमले में शहीद हुए जवान कमलेश का आज अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी पहुंचे। जहां उन्होंने जवान के परिवार से मुलाकात की।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम विजय शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नारायणपुर के आमदई माइंस की सुरक्षा में तैनात जवान कमलेश साहू के बलिदान के बाद डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने श्रद्धांजलि दी। साहू सक्ती जिले के हसौद के रहने वाले थे। जो 13 दिसंबर को आईईडी ब्लास्ट में शहीद हो गए थे।
विज्ञापन
शहीद कमलेश साहू को श्रद्धांजलि देने और उनके परिजनों से मुलाकात करने छत्तीसगढ़ राज्य के डिप्टी सीएम विजय शर्मा पहुंचे। शहीद कमलेश साहू के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। नारायणपुर के अमदाई खदान के तरफ सर्चिंग के लिए जवान गए हुए थे।
विज्ञापन
तभी नक्सलियों ने रास्ते में आईईडी बम बिछा कर रखा था। आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से सीएएफ 9वीं बीएन का जवान कमलेश साहू शहीद हो गया। आज हसौद गृह ग्राम में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन