CG: एकदिवसीय दौरे पर कबीरधाम पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा, 25 दिव्यांगों को वितरित की पेट्रोल चलित स्कूटी
डिप्टी सीएम विजय शर्मा कबीरधाम जिले के दौरे पर हैं। उन्होंने 25 दिव्यांगजनों को पेट्रोल चलित स्कूटी वितरण की। डिप्टी सीएम विजय शर्मा तरेगांव, रेंगाखार और कवर्धा के पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डिप्टी सीएम विजय शर्मा शुक्रवार को एकदिवसीय दौरे पर कबीरधाम पहुंचे। अपने प्रवास के दौरान विधायक कार्यालय में जिले के 25 दिव्यांगजनों को पेट्रोल चलित स्कूटी वितरण की। उन्होंने इस अवसर पर दूर-दराज से आए दिव्यांगजनों से आत्मीयता से मुलाकात की और उनके जीवन मे आने वाली समस्याओं से रूबरू भी हुए।
"पहले बहुत दिक्कत हुई" आपको थैंक्यू
— Vijay sharma (@vijaysharmacg) August 9, 2024
"मैं बड़ी होकर अधिकारी बनूंगी"
बेटी ने यह कहा तो मैं स्वयं को धन्य महसूस कर रहा हूँ। जन कल्याण की सोच के साथ मैंने सामाजिक क्षेत्र में कार्य किया वह साकार हो रहा हैं!
ऐसे कई दिव्यांग थे जिनको जीवन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था आज उनको… pic.twitter.com/bvivlbIJgv
उन्होंने कहा कि विष्णुदेव साय की सरकार आपके साथ सहयोग और आर्थिक विकास के लिए हमेशा रहेगी। उन्होंने कहा कि लोगों की सेवा और क्षेत्र विकास हमारी प्राथमिकता में शामिल है। प्राथमिकता में सभी निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों और आमजनों की सेवा से आत्मीय खुशी मिलती है। इस मौके पर एक दिव्यांग बेटी ने डिप्टी सीएम विजय शर्मा से कहा कि पहले बहुत दिक्कत होती थी। मैं बड़ी होकर अधिकारी बनूंगी।
इस दौरान दिव्यांग लड़की के आंख से खुशी की आंसू छलक उठे। प्रवास के दौरान विजय शर्मा ने ठाकुरदेव चौक में आमजनों से भेंट की और सभी का हालचाल जाना। डिप्टी सीएम विजय शर्मा तरेगांव, रेंगाखार और कवर्धा के पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।