फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Deputy CM Vijay Sharma inaugurates road safety experience room in Kabirdham

CG: कबीरधाम बना प्रदेश का पहला जिला, जहां सड़क सुरक्षा अनुभव कक्ष स्थापित; डिप्टी सीएम ने किया उद्घाटन

Thu, 02 Jan 2025 02:07 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: श्याम जी. Updated Thu, 02 Jan 2025 02:07 PM IST
सार

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कवर्धा के परिवहन कार्यालय में राज्य का पहला सड़क सुरक्षा अनुभव कक्ष का उद्घाटन किया। कबीरधाम प्रदेश का पहला जिला बना है, जहां इस प्रकार का अनुभव कक्ष स्थापित किया गया है। 

विज्ञापन
Deputy CM Vijay Sharma inaugurates road safety experience room in Kabirdham
अनुभव कक्ष का उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने गुरुवार को कवर्धा के परिवहन कार्यालय में राज्य का पहला सड़क सुरक्षा अनुभव कक्ष का उद्घाटन किया। कबीरधाम प्रदेश का पहला जिला बना है, जहां इस प्रकार का अनुभव कक्ष स्थापित किया गया है। इस उद्घाटन समारोह में डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कक्ष के सभी पहलु का अवलोकन कर इसकी कार्यप्रणाली पर विस्तार से जानकारी ली। 
विज्ञापन

 

सड़क सुरक्षा अनुभव कक्ष का उद्देश्य नागरिकों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस कक्ष में विभिन्न प्रकार की सड़क सुरक्षा संबंधित जानकारी व सामग्री प्रस्तुत की गई है, जिसमें वाहन चालक को दुर्घटनाओं से बचने के उपाय, ट्रैफिक नियमों के पालन व सुरक्षित ड्राइविंग के बारे में बताया गया है। कक्ष में विभिन्न वर्चुअल अनुभव, वीडियो, मॉडल्स के जरिए सड़क सुरक्षा को समझने का एक आकर्षक तरीका अपनाया गया है। 

विज्ञापन

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि बचपन से ही हमें सही और गलत का भेद सिखाया जाता है। माताओं की भूमिका बच्चों को जीवन के उचित व अनुचित कार्य के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण होती है। इसी प्रकार यह अनुभव कक्ष समाज में सुरक्षा व नियमों के प्रति एक सकारात्मक सोच विकसित करेगा। अब ड्राइविंग लाइसेंस बनाने आने वाले व्यक्तियों को एक विशेष ऑडियो, वीडियो सत्र से गुजरना होगा। यह सत्र आवेदनकर्ताओं को ट्रैफिक नियमों व सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। यह सुनिश्चित भी करेगा कि ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने वाला हर व्यक्ति सड़क पर जिम्मेदारी से वाहन चलाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि संपूर्ण छत्तीसगढ़ में इस प्रक्रिया की शुरुआत कवर्धा से की गई है। इसे पूरे राज्य में लागू किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed