{"_id":"68a82108b15e50e4cc0f9f6d","slug":"deputy-cm-saw-inaugurated-and-performed-bhoomi-pujan-of-development-works-worth-rs-5-3-crore-in-gobra-nawapara-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG News: डिप्टी CM साव ने रायपुर जिले के गोबरा-नवापारा में 5.3 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: डिप्टी CM साव ने रायपुर जिले के गोबरा-नवापारा में 5.3 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन
Fri, 22 Aug 2025 01:19 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 22 Aug 2025 01:19 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रायपुर जिले के गोबरा नवापारा में 5 करोड़ 30 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इसमें 4.80 करोड़ के 11 कार्यों का लोकार्पण और 50 लाख 20 हजार के 3 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।
विज्ञापन
गोबरा-नवापारा में 5.3 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने रायपुर जिले के गोबरा नवापारा में 5 करोड़ 30 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इसमें 4.80 करोड़ के 11 कार्यों का लोकार्पण और 50 लाख 20 हजार के 3 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। साथ ही शहर के विकास के लिए 2 करोड़ रुपये अतिरिक्त देने की घोषणा भी की।
मुख्य कार्यों में 1.23 करोड़ की लागत से व्यावसायिक परिसर, 71 लाख से निर्मित तहसील कार्यालय, 30 लाख से अटल परिसर, 53 लाख का सांस्कृतिक भवन, 98 लाख के स्ट्रीट पोल विस्तारीकरण कार्य और सामुदायिक भवन शामिल हैं। इसके अलावा 28 लाख रुपये की लागत से बनने वाले आकांक्षी शौचालय का भूमिपूजन भी किया गया।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के हितग्राहियों को अनुज्ञा पत्र दिए गए और स्वच्छता दीदियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर अरुण साव ने कहा कि अलग राज्य बनने के बाद 25 वर्षों में छत्तीसगढ़ की दशा और दिशा बदली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मोदी की गारंटियों को पूरा किया जा रहा है और शहरों के विकास के लिए सिटी डेवलपमेंट प्लान पर काम हो रहा है।
विज्ञापन
राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि पिछले 20 महीनों में विभागीय सुधारों से लोगों को तेजी से लाभ मिल रहा है और फर्जीवाड़े पर रोक लगी है।