{"_id":"6849aae23e1cfbda0c0c1fac","slug":"deputy-cm-counted-achievements-of-government-in-bjp-press-conference-in-bilaspur-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: बिलासपुर में भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस, उपमुख्यमंत्री साव ने गिनाईं मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: बिलासपुर में भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस, उपमुख्यमंत्री साव ने गिनाईं मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियां
Wed, 11 Jun 2025 10:05 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 11 Jun 2025 10:05 PM IST
सार
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बिलासपुर में भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियों को रेखांकित किया, जिसमें रक्षा, अर्थव्यवस्था, तकनीक, इंफ्रास्ट्रक्चर और जनकल्याण योजनाओं में प्रगति शामिल है। उन्होंने कहा कि मोदी का नया भारत आत्मनिर्भरता और वैश्विक नेतृत्व की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन
जिला प्रेस वार्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिलासपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 11 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जिला भाजपा ने एक निजी होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के साथ विकसित भारत की नींव रखी है। उन्होंने बताया कि बीते 11 वर्षों में भारत ने सीमा सुरक्षा, अर्थव्यवस्था, तकनीक और वैश्विक कूटनीति में अभूतपूर्व प्रगति की है।
विज्ञापन
साव ने ऑपरेशन सिंदूर, स्वदेशी रक्षा तकनीक जैसे एस-400, ब्रह्मोस, तेजस और रक्षा निर्यात में 34 गुना वृद्धि का उल्लेख किया। नक्सल प्रभावित जिलों में 70% कमी, डिजिटल लेनदेन में 49% वैश्विक हिस्सेदारी, 25 करोड़ लोगों का गरीबी से बाहर निकलना, जन धन योजना के तहत 55.22 करोड़ बैंक खाते और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में 142 से 63वें रैंक तक की छलांग जैसी उपलब्धियां गिनाईं। चंद्रयान-3 की सफलता, गगनयान की तैयारी, चिनाब ब्रिज, पंबन रेल पुल और 99% गांवों को सड़क कनेक्टिविटी जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का भी जिक्र किया।
विज्ञापन
कृषि बजट में 5 गुना वृद्धि, पीएम किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, गरीब कल्याण अन्न योजना, आवास योजना, जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत अभियान जैसी योजनाओं ने जनजीवन को बेहतर बनाया। धारा 370 हटाने, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, राम मंदिर और नई शिक्षा नीति जैसे कदमों ने विकास और विरासत को साकार किया। आयुष्मान भारत योजना के तहत 9 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त इलाज और स्टार्टअप इंडिया से 1.6 लाख स्टार्टअप्स ने भारत को तीसरा बड़ा स्टार्टअप हब बनाया।
विज्ञापन
साव ने कहा कि मोदी सरकार का यह कार्यकाल स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा, जो 140 करोड़ भारतीयों के परिश्रम और सपनों का परिणाम है। 'मोदी है तो मुमकिन है' की सोच के साथ भारत आत्मनिर्भर और विकसित भविष्य की ओर अग्रसर है।