फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Deputy CM Arun Sao's convoy hits a youth riding a bike

CG: डिप्टी सीएम अरुण साव के काफिले ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल; अस्पताल में भर्ती

Thu, 05 Sep 2024 06:57 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, मुंगेली
अमर उजाला नेटवर्क, मुंगेली Published by: श्याम जी. Updated Thu, 05 Sep 2024 06:57 PM IST
सार

डिप्टी सीएम अरुण साव के काफिले में शामिल एक वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Deputy CM Arun Sao's convoy hits a youth riding a bike
अस्पताल में भर्ती युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव के काफिले में शामिल एक वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक को लोरमी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां युवक की स्थिति को देखते हुए मुंगेली जिला अस्पताल लाया गया है। यह हादसा उस समय हुआ जब उपमुख्यमंत्री अरुण साव बिलासपुर से लोरमी कार्यक्रम मे शामिल होने जा रहे थे, तभी जुनापारा के पास काफिले में शामिल एक वाहन का टायर फट गया। टायर फटने से वाहन अनियंत्रित हो गया और बाइक सवार को टक्कर मार दी।

विज्ञापन


हादसे में घायल युवक की पहचान सूरज मरकाम के रूप में हुई है, जो भौंराकछार गांव का निवासी है। वह बुरी तरह से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि युवक का पैर टूट गया है। हादसे के बाद घायल युवक को तुरंत मुंगेली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। मुंगेली स्वास्थ्य विभाग के डीपीएम गिरीश कुर्रे ने बताया कि युवक का इलाज जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed