{"_id":"6824a998f6ff2637b10e3bb8","slug":"deputy-cm-arun-sao-action-against-corrupt-on-bastar-road-construction-nquiry-committee-constituted-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्तर में भ्रष्टाचारियों पर डिप्टी सीएम साव की सांय-सांय कार्रवाई: सड़क निर्माण में गड़बड़ी पर फिर बैठाई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्तर में भ्रष्टाचारियों पर डिप्टी सीएम साव की सांय-सांय कार्रवाई: सड़क निर्माण में गड़बड़ी पर फिर बैठाई जांच
Wed, 14 May 2025 08:03 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Wed, 14 May 2025 08:03 PM IST
सार
Deputy CM arun Sao: छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बस्तर के नारायणपुर-सोनपुर-मरोड़ा मार्ग में पीडब्लूडी के निर्माणाधीन सड़क में गुणवत्ताहीन निर्माण पर जांच बैठाई है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Deputy CM arun Sao: छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बस्तर के नारायणपुर-सोनपुर-मरोड़ा मार्ग में पीडब्लूडी के निर्माणाधीन सड़क में गुणवत्ताहीन निर्माण पर जांच बैठाई है। मामले में अधिकारियों को संज्ञान लेने आदेशित किया था, जिसमें सड़क निर्माण में हुई लापरवाही पर जांच कमेटी गठित की गई है।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सोशल मीडिया पोस्ट कर आदेश कॉपी सार्वजनिक करते हुए विभागीय जांच की जानकारी दी।
सोशल मीडिया पोस्ट में उप मुख्यमंत्री साव ने लिखा - माओवाद और भ्रष्टाचार वाद दोनों का समूल नाश निश्चित है "विष्णु के सुशासन" में! बस्तर के नारायणपुर-सोनपुर-मरोड़ा मार्ग में एलडब्लूई योजना अन्तर्गत निर्माणाधीन सड़क में लापरवाही और गुणवत्ताहीन कार्य की जानकारी मिली थी।
विज्ञापन
विभाग के अधिकारियों को कल सुबह ही तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे, शाम में जांच कमेटी का गठन कर कार्रवाई सुनिश्चित कर दी गई। "बस्तर के विकास के रोडमैप में कोई भी बाधा आए, उस पर शासकीय बुलडोजर चला दिया जाएगा।"
विज्ञापन
देश के यशस्वी गृहमंत्री अमित शाह ने जो बस्तर की खुशहाली-तरक्की और शांति के लिए बड़ा टारगेट सुनिश्चित किया है उसे पूरा करने विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर की बड़ी भूमिका है उसमें कोई लापरवाही कोई गड़बड़ी हमें मंजूर नहीं ।
"विकास भी होगा सांय- सांय"
"कार्रवाई भी होगी सांय- सांय"
बता दें कि बीते दिनों उप मुख्यमंत्री साव की सजगता और विभागीय जांच के आदेश के बाद ही सड़क भ्रष्टाचार में लिप्त सुरेश चंद्राकर तथाकथित कांग्रेस कार्यकर्ता के भ्रष्टाचार का भंडाफोड़ हुआ था, पीडब्ल्यूडी ने ठेकेदार सुरेश चंद्राकर पर कड़ी कार्रवाई करते हुए उसका लाइसेंस रद्द कर दिया था साथ ही अधिकारियों एवं ठेकेदार पर पुलिसिया कार्रवाई भी करवाई थी। उप मुख्यमंत्री साव लापरवाही और भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार आक्रामक मूड में दिखाई दे रहे हैं।