{"_id":"65f016630b5db94a7302e249","slug":"delhi-to-jagdalpur-air-service-started-flight-departs-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्तर के लिए ऐतिहासिक लम्हा: शहर से दिल्ली के लिए फ्लाइट हुई रवाना, वॉटर कैनन से किया गया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्तर के लिए ऐतिहासिक लम्हा: शहर से दिल्ली के लिए फ्लाइट हुई रवाना, वॉटर कैनन से किया गया स्वागत
Tue, 12 Mar 2024 02:19 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Tue, 12 Mar 2024 02:19 PM IST
सार
बस्तर के लिए आज का दिन ऐतिहासिक हो गया, जब दिल्ली से जगदलपुर हवाई सेवा से जुड़ गया। एलायंस एयर की फ्लाइट दिल्ली से शुरू होकर जबलपुर होते जगदलपुर पहुंची। विमान के आगमन पर मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर उसका वाटर कैनन से स्वागत किया गया।
विज्ञापन
एलायंस एयर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्तर की बहुप्रतीक्षित मांग आखिरकार मंगलवार को पूरी हो गई, जब दिल्ली से जगदलपुर हवाई सेवा से जुड़ गया। एलायंस एयर की फ्लाइट दिल्ली से शुरू होकर जबलपुर होते जगदलपुर सुबह 11.30 बजे लैंड किया। विमान के आगमन पर मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर उसका वाटर कैनन से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विधायक किरण देव ने प्रधानमंत्री, विमानन मंत्रालय, मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए दिल्ली के लिए सीधी सेवा के लिए बस्तर वासियों को बधाई दी। उन्होंने इसके लिए जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
सप्ताह में दो दिन सोमवार और शुक्रवार को फ्लाइट यहां से ऑपरेट होगी। दिल्ली से सुबह 7.30 बजे उड़ान भरेगी, 9.50 को जबलपुर पहुंचेगी और वहां 30 मिनट का स्टॉपेज लेकर 10.15 बजे जगदलपुर के लिए उड़ान भरकर 11.35 बजे जगदलपुर पहुंचेगी। दोपहर 12 बजे फ्लाइट यहां से रवाना होगी। दोपहर 1.25 बजे जबलपुर पहुंचेगी। वहां से फ्लाइट 1.50 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी, जो कि दोपहर 3.55 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन
पहले दिन शहर से दिल्ली के लिए उड़ान भरने 27 यात्रियों ने टिकट बुक करवाई है। इसी विमान से 24 यात्री जगदलपुर पहुंचे। विमान की दिल्ली के लिए सेवा प्रारंभ होने पर कलेक्टर विजय दयाराम के ने विमान सेवा के विस्तार के लिए सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नई सरकार के गठन के साथ ही बस्तर में विमान सेवा बढ़ाने का लगातार प्रयास किया गया, जिसमें स्थानीय विधायक देव की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। हमारे एयरपोर्ट से इस माह दो विमान सेवा प्रारंभ की जा रही हैं, जो क्षेत्र के विकास, पर्यटन, व्यापार के लिए लाभप्रद होगा।
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने उड़ान योजना के तहत बस्तर से यह सेवा शुरू की है। जगदलपुर-दिल्ली सेक्टर को रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम में शामिल किया है। आने वाले तीन साल तक बस्तर के यात्री रियायती दर पर इस रूट पर यात्रा कर पाएंगे। लंबे वक्त से बस्तर से दिल्ली की फ्लाइट शुरू करने की मांग की जा रही थी, जो अब जाकर पूरी हुई है। बस्तर के लिए यह बड़ी सौगात है।