फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Deepak Baij angry on law and order of state, said- there is no good governance in state but jungle raj in CG

CG Double murder case: राज्य की कानून व्यवस्था पर भड़के दीपक बैज,बोले- प्रदेश में सुशासन नहीं बल्कि जंगल राज...

Thu, 11 Jul 2024 04:57 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 11 Jul 2024 04:57 PM IST
सार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने राज्य के विष्णुदेव साय सरकार पर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब से राज्य में बीजेपी की सरकार बनी है, तब से अपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन
Deepak Baij angry on law and order of state, said- there is no good governance in state but jungle raj in CG
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में डबल मर्डर केस सामने आने के बाद सियासी पारा चढ़ गया है। दोहरे हत्याकांड मामले में कांग्रेस ने बीजेपी सरकार को घेरने की कोशिश की है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने राज्य के विष्णुदेव साय सरकार पर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब से राज्य में बीजेपी की सरकार बनी है, तब से अपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही है। राज्य सरकार का इस पर कोई नियंत्रण नहीं है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगते हुए कहा कि कहीं सरकार ही अपराधियों को संरक्षण देने का काम तो नहीं कर रही है।
विज्ञापन


पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में चोरी, डकैती, मारपीट, दुष्कर्म और  हत्या जैसी घटनाएं बढती जा रही है। राज्य सरकार का इस पर कोई नियंत्रण नहीं है। उन्होंने आरोप लगते हुए कहा कि कहीं सरकार ही अपराधियों को संरक्षण देने का काम तो नहीं कर रही है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ को बीजेपी सरकार ने जंगल राज बना दिया है। सरकार की सुशासन कहीं नजर नहीं आ रही है। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर कई सवाल दागे हैं।  
विज्ञापन


बैज ने कहा कि पांच दिन के अंदर में जगदलपुर में तीन बड़ी घटनाएं हुई हैं। मेन रोड से लगे घर में आरोपी घुसते हैं, और रहने वाले तीनों को बांधते हैं फिर हथियार से मार देते हैं। दो लोगों की मौके पर हो जाती है। एक अस्पताल में भर्ती है। जगदलपुर की घटना निंदनीय है। इसके लिए पूरी तरीके से सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पर तंज कसते हुए कहा कि क्या यह सुशासन है या फिर जंगल राज है? उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा घेराव की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर कांग्रेस सरकार की रोका-छेका योजना बंद करने पर सवाल उठाए हैं। रोका छेका योजना को बंद करने पर दीपक बैज ने कहा कि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कांग्रेस ने रोका छेका योजना शुरू की थी। विष्णुदेव साय की सरकार ने इन सभी योजनाओं को बंद कर दिया है। इसके चलते दुर्घटनाएं बढ़ गई हैं। बैज ने भारतीय जानता पार्टी को इसकी जिम्मेदार ठहराया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed