फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Decomposed body of woman found in rotten condition inside house in Janjgir Champa

Chhattisgarh: घर में मिली महिला की सड़ी-गली लाश, बदबू आने पर पड़ोसी ने दी सूचना; अकेले रहती थी सुखी सोनी

Sun, 02 Jun 2024 10:18 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: श्याम जी. Updated Sun, 02 Jun 2024 10:18 PM IST
सार

जांजगीर चांपा जिले में एक घर में महिला की सड़ी-गली लाश मिली। बताया जा रहा है कि महिला घर में अकेली रहती है। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। 
 

विज्ञापन
Decomposed body of woman found in rotten condition inside house in Janjgir Champa
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के केरा झरिया लछनपुर में घर के अंदर महिला सुखी सोनी (34) की सड़ी-गली लाश मिली। शव तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पड़ोस के रहने वाले गजेंद्र कुमार जगत ने सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि केरा झरिया की रहने वाली सुखी सोनी के घर से तेज बदबू आ रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर में देखा तो महिला का शव जमीन के नीचे पड़ा हुआ था। महिला का शव बुरी तरह से सड़ चुका था। आसपास की तलाशी ली गई। महिला की बड़ी बहन ने बताया कि सुखी सोनी घर में अकेले रहती थी। उसका पति रवि सोनी (25) पहले ही उसे छोड़ चुका था। उसकी एक बेटी है, जिसका शादी के बाद से अपनी मां से कोई मेलजोल नहीं था। सुखी सोनी की मानसिक स्थिति ठीक भी नहीं थी।  
विज्ञापन


सिटी कोतवाली थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि आशंका है कि तीन-चार दिन पहले हुई तेज गर्मी की वजह से वह लू की चपेट में आने से बेहोश होकर गिरी होगी। उसके बाद दोबारा नहीं उठी है, जिससे मौत हो सकती है। मृतका सुखी सोनी का घर टीन से छाया हुआ है। शव तीन से चार दिन पुराना है। शव बुरी तरह से सड़ी-गली हालत में मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed