{"_id":"657ae8c04fa922f8ce09c1ee","slug":"death-of-undertrial-prisoner-dead-in-rajnandgaon-district-jail-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajnandgaon: जिला जेल में बंद विचाराधीन बंदी की मौत, बहू की हत्या के मामले में था बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajnandgaon: जिला जेल में बंद विचाराधीन बंदी की मौत, बहू की हत्या के मामले में था बंद
Thu, 14 Dec 2023 05:06 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 14 Dec 2023 05:06 PM IST
सार
बहू की हत्या के मामले में जेल में बंद विचाराधीन बंदी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह पिछले तीन महीने से बीमार चल रहा था।
विज्ञापन
राजनांदगांव जिला जेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हत्या के मामले में राजनांदगांव जिला जेल बंद विचाराधीन बंदी जनक सिन्हा (71) साल की मौत हो गई। कुछ महीनों सेवह बीमार चल रहा था। बंदी जनक सिन्हा राजनांदगांव जिले के गैंदाटोला थाना क्षेत्र का रहने वाला था। गुरुवार को तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
राजनांदगांव जिला जेल अधीक्षक अक्षय सिंह राजपूत ने बताया कि यह विचाराधीन बंदी था। उन्होंने बताया कि बंदी की लगभग तीन महीने से तबीयत खराब चल रही थी। पूरी तरह से चलने-फिरने में भी असमर्थ था। अचानक आज फिर पल्स डाउन होने की वज जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। शव का पोस्टमार्मट कराने के बाद उसे परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
जिला जेल अधीक्षक अक्षय सिंह राजपूत ने बताया कि बंदी जनक सिन्हा अपनी बहू की हत्या के मामले में जेल में बंद था। इस कारण मुलाकात करने कोई नहीं आता था। मानसिक रूप से भी बीमार था। चलने-फिरने में भी असमर्थ हो गया था और आज उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन