फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dead body of youth found in suspicious condition on roadside in Janjgir Champa

CG: सड़क किनारे मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

Thu, 02 Jan 2025 03:54 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: श्याम जी. Updated Thu, 02 Jan 2025 03:54 PM IST
सार

जांजगीर चांपा जिले में सड़क किनारे युवक का शव मिला है। युवक के सिर पर गंभीर चोट और पैर टूटा हुआ मिला है।

विज्ञापन
Dead body of youth found in suspicious condition on roadside in Janjgir Champa
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में शिवरीनारायण रहौद मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे युवक का शव मिला है। युवक के सिर पर गंभीर चोट और पैर टूटा हुआ मिला है। परिजनों ने हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंकने की आशंका जताई है। 
विज्ञापन

 

मृतक ऋषि चौहान के भाई चंद्रहास चौहान ने बताया कि वह 31 दिसंबर की रात को बाइक लेकर घर से निकला था। पिता के कहां जाने की बात पूछने पर घूमकर आने की बात कही। इसके बाद रात को घर नहीं पहुंचा, तब खोजबीन शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। एक जनवरी को सड़क के किनारे शव मिलने की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचकर देखा तो भाई ऋषि चौहान की मौत हो चुकी थी। सिर के पीछे चोट के निशान थे। उसका एक पैर टूट हुआ, जोकि फूल चुका था। आसपास और पता तलाश करने पर पता चला कि वह राहौद के एक ढाबे में खाना खाने गया हुआ था, जहां उसका जूता और मोटर साइकिल मिली। आरोप है कि किसी ने हत्या कर शव को सड़क के किनारे फेंक दिया। 

विज्ञापन

 

एसडीओपी यदुमणि सिदार ने बताया कि सड़क किनारे शव मिलने की सूचना पर पुलिस टीम पहुंची। मृतक युवक की पहचान हो चुकी है। मौत का कारण अभी अज्ञात है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद खुलासा हो पाएगा। वहीं, परिजनों की तहरीर पर आसपास के दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे और के लोगो से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed