{"_id":"664ef934a04c77279105a075","slug":"dead-body-of-vishweshwar-sharma-wife-janaki-sharma-found-in-room-in-korba-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या या आत्महत्या?: बिस्तर पर मिला महिला का शव, पति की मौत के बाद क्वार्टर में अकेले रहती थीं जानकी शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या या आत्महत्या?: बिस्तर पर मिला महिला का शव, पति की मौत के बाद क्वार्टर में अकेले रहती थीं जानकी शर्मा
Thu, 23 May 2024 01:37 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 23 May 2024 01:37 PM IST
सार
कोरबा में एक महिला का शव उसके कमरे अंदर मिला है। बताया जा रहा है कि उनके पति की पहले ही मौत हो चुकी थी। पति की मौत के बाद से वह अकेले क्वार्टर में रहती थीं। घटना के बाद से पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
कमरे में मिला महिला का शव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार रहे विश्वेश्वर शर्मा की धर्मपत्नी जानकी शर्मा का शव सीएसईबी कॉलोनी कोरबा पूर्व के आवास में पाया गया। बताया जा रहा है कि जानकी शर्मा क्वार्टर नंबर 569 में अकेले रहा करती थीं। बुधवार शाम को उन्हें कॉलोनी में घूमते हुए देखा गया था। सुबह काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर संदेह के आधार पर सिविल लाइन पुलिस को जानकारी देकर जब दरवाजा तोड़ा गया तो जानकी शर्मा का शव दिखाई दिया।
विज्ञापन
पत्रकार सनत दास दीवान ने बताया कि कि विश्वेश्वर शर्मा की छत्तीसगढ़ के नामचीन पत्रकारों और साहित्यकारों में गिनती हुआ करती थी। उनकी पत्नी जानकी शर्मा की मौत का वास्तविक कारण क्या है, यह अभी पता नहीं है। बताया जा रहा है कि वह घर पर रहती थीं और कोरोना काल के समय विशेश्वर का निधन हो गया। इसके बाद से अकेले क्वार्टर पर रहकर जीवन यापन कर रही थीं। रिश्तेदार हैं वह दुर्गा और अन्य जगहों पर हैं, जिन्हें इस घटना की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि जानकी शर्मा कल रात 9 बजे खाना खाने के बाद कॉलोनी में टहल रही थीं। ऊपर क्वार्टर में रहने वाली पड़ोसी को फोन भी किया था, लेकिन वह भी सो जाने के कारण फोन नहीं उठा पाई। सुबह उठने पर उसने रिटर्न कॉल की, लेकिन काफी फोन करने के बाद भी जब फोन नहीं उठाया और घर का दरवाजा नहीं खुला तो उसे कुछ अनहोनी होने की आशंका हुई और आसपास कॉलोनी वाले एकत्रित हो गए। इसकी सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
पुलिस जब दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो जानकी शर्मा मृत हालत में कुर्सी से टिकी हुई मिली। पुलिस ने इस घटना की जानकारी परिजनों को दे दी है वहीं, पुलिस आगे की जांच कार्रवाई में जुट गई है।