{"_id":"65c629a60f20284d03043004","slug":"dead-body-of-unknown-youth-found-in-semi-nude-state-in-janjgira-champa-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: मिट्टी से सना हुआ मिला अज्ञात युवक का शव, शरीर पर नहीं थे कपड़े; शिनाख्त में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: मिट्टी से सना हुआ मिला अज्ञात युवक का शव, शरीर पर नहीं थे कपड़े; शिनाख्त में जुटी पुलिस
Fri, 09 Feb 2024 07:03 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 09 Feb 2024 07:03 PM IST
सार
जांजगीर चांपा जिले में एक अज्ञात युवका मिटट्टी से सना हुआ शव मिला। उसके शरीर पर कपड़े नहीं मिले। मौते पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही उसकी शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अकलतरा थाना क्षेत्र के कटनई गांव में एक युवक का खेत के अंदर मिट्टी से लथपत नग्न अवस्था में शव मिला है। खेत में काम कर रहे ग्रामीणों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
अकलतरा थाना प्रभारी टीएस पट्टावी ने बताया कि सूचना मिली थी कि कटनई गांव में खेत के अंदर एक युवक की लाश कीचड़ से लथपत नग्न अवस्था में पड़ी है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लाश को खेत से बाहर निकाला गया है। मृतक युवक की उम्र लगभग 30 वर्ष है। युवक ने कोई कपड़ा नहीं पहना हुआ था। शरीर में किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले। युवक की मौत कैसे हुई है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।
विज्ञापन
वहीं, ग्रामीणों से पूछताछ करने पर पता चला है कि युवक मंदबुद्धि का था और गांव में घूमता रहता था। कहा से आया है और कहां का रहने वाला है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। मृतक अज्ञात युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही फोटो को जिले के सीमावर्तीय थाना क्षेत्र को भेजी गई है, ताकि युवक की पहचान हो सके और शव को परिजनों के दिया जा सके।
विज्ञापन