{"_id":"65000104d1924b604c027e85","slug":"dead-body-of-sulabh-toilet-employee-found-in-pond-in-korba-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba News: तालाब में मिला सुलभ शौचालय कर्माचारी का शव, पोस्टमार्ट रिपोर्ट से होगा मौत का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba News: तालाब में मिला सुलभ शौचालय कर्माचारी का शव, पोस्टमार्ट रिपोर्ट से होगा मौत का खुलासा
Tue, 12 Sep 2023 11:41 AM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: श्याम जी.
Updated Tue, 12 Sep 2023 11:41 AM IST
सार
कोरबा में तालाब में शव देखकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
तालाब के किनारे रखे मृतक के कपड़े
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बाकी मोगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बांधापारा तालाब में एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रह है कि लोग सुबह तालाब में नहाने पहुंचे थे। इस दौरान उनकी नजर शव पर पड़ी। लोगों इसकी सूचना बाकी मोंगरा थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। शव की शिनाख्त अरुण नायक (40) निवासी प्रेम नगर कुसमुंडा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
अरुण नायक बांधापारा तालाब में कब, कैसे और किन परिस्थितियों में पहुंचा। इस बात की जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। स्थानीय लोगों की माने तो वह तालाब में नहाने के लिए उतरा हुआ था। उसके कपड़े तालाब के ऊपर मिले हैं। अधिक गहराई में जाने के कारण उसकी डूबने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
मृतक के परिजनों ने बताया कि अरुण नायक बाकी मोगरा के सुलभ शौचालय में कार्यरत था। वह प्रेम नगर से रोज आना-जाना करता था। फिलहाल बाकी मोगरा थाना पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई है, इसका स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन