{"_id":"6619628b86493cdc730aceba","slug":"dead-body-of-farmer-found-in-field-in-balod-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murder In Balod: खेत में मिला किसान का शव, शरीर पर मिले गंभीर चोट के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder In Balod: खेत में मिला किसान का शव, शरीर पर मिले गंभीर चोट के निशान
Fri, 12 Apr 2024 10:04 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 12 Apr 2024 10:04 PM IST
सार
बालोद जिले में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बालोद जिले के कोरगुड़ा गांव में एक किसान का शव उसी के खेत में मिला है। उसके शरीर पर काफी जख्म भी मिले हैं, जिन्हें देखकर लग रहा है कि किसी धारदार हथियार से हमला किया गया है। चेहरा पहचानने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि पुलिस ने शव की शिनाख्त फगवा रामके रूप में की है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी रवि शंकर पांडेय ने बताया कि सभी एंगल से जांच की जा रही है। खेतों की तरफ जाने वाले रास्ते के सभी सीसीटीवी फुटेज चेक किया जा रहे हैं। खेती-किसानी से जुड़े सभी मामलों को खंगाल जा रहा है। व्यक्ति की किसी से दुश्मनी थी या नहीं और हत्या किसने की और क्या वजह हो सकती है, इसकी गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति एकदम सीधा-साधा था, उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। हर एंगल से जांच शुरू कर दिया है और उम्मीद लगाई जा रही है कि जल्द से जल्द हत्यारे को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन