फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dead body of elderly person found under suspicious circumstances in room in Janjgir Champa

CG: कमरे के अंदर बेड पर मिला बुजुर्ग का शव, खुली हुई थी अलमारी; चोरी के बाद हत्या की आशंका

Thu, 27 Jun 2024 01:36 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा Published by: श्याम जी. Updated Thu, 27 Jun 2024 01:36 PM IST
सार

जांजगीर चांपा जिले में एक बुजुर्ग का उसके कमरे में शव मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आशंका जताई जा रही है कि चोरी के बाद बुजुर्ग की हत्या की गई है।

विज्ञापन
Dead body of elderly person found under suspicious circumstances in room in Janjgir Champa
crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चांपा थाना क्षेत्र  के शंकर नगर में घर के कमरे में संदिग्ध हालात में बेड पर बुजुर्ग छोटे लाल पांडेय (65) का शव मिला। कमरे में रखी अलमारी भी खुली मिली। लोगों की आशंका है कि चोरी के बाद बुजुर्ग की हत्या की गई है। वहीं, गले में निशान भी मिला है।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार, बुधवार की रात करीब नौ बजे चांपा  पुलिस को सूचना मिली कि घर के कमरे में एक बुजुर्ग छोटे लाल पांडेय का शव बेड पर ही मृत हालत में पड़ा हुआ है। उसके सिर के पास लाल रंग का तार और पैर तरफ बर्तन एक लोटा पानी रखा हुआ था। यह घटना 8.00 से 8.30 बजे की बीच है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मृतक छोटे लाल के गले में निशान मिले हैं और कमरे में रखी अलमारी का दरवाजा खुला हुआ मिला था। अंदेशा लगाया जा रहा है कि अज्ञात चोर चोरी के नीयत से घर में घुसे होंगे। चोरों ने देखा होगा कि घर के कमरे में कोई होगा, जिसके बाद उसके गले को दबाकर हत्या की गई होगी। फिलहाल यह जांच का विषय है। छोटे लाल पांडेय अपने परिवार के साथ रहता था। बेटा और बहू अपने बच्चो के साथ खाटू श्याम मंदिर दर्शन के लिए गए हुए थे। वहीं, छोटे लाल की पत्नी डेयरी दुकान पर बैठी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजाना की तरह छोटे लाल अपनी पत्नी को दुकान से घर लाने के लिए शाम के 7.45 बजे दुकान जाया करता था। कल तेज बारिश की वजह से वह दुकान अपनी पत्नी को लेने नही पहुंचा तो उसके बेटे ने पड़ोसी को फोन कर कहा कि पिता जी फोन नहीं उठा रहे हैं। जाकर बात करा दीजिए, जब पड़ोसी पहुंचा तो देखा कि वह बेड पर पड़े थे। आवाज लगाने पर कोई जवाब नहीं दे रहे थे। पास जाकर देखा तो उनकी मौत हो चुकी थी। लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले दिन दहाड़े एक अज्ञात चोर मोबाइल को लूट कर भाग रहा था, जिसे देख बच्चो ने उसे पकड़ा तो वह मोबाइल को छोड़ कर भाग निकला था।


वहीं, एसडीओपी चांपा यदुमणि सिदार ने बताया कि हत्या की आशंका है। कमरे में रखी अलमारी टूटी हुई मिली है। चोरी का प्रयास किया गया होगा। बाहरी चोट के निशान तो नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed