फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dead body of brother-in-law and sister-in-law found hanging in Kharora Raipur

रायपुर: पेड़ पर लटकी मिली देवर-भाभी की लाश, दोनों के बीच चल रहा था प्रेम-प्रसंग, घर से निकले थे एक साथ

Fri, 19 May 2023 11:22 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 19 May 2023 11:22 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे खरोरा थाने क्षेत्र में पेड़ पर लटकती युवक-महिला की लाश मिली है। इलाके में लाश मिलने की बात से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Dead body of brother-in-law and sister-in-law found hanging in Kharora Raipur
खरोरा धाना पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे खरोरा थाने क्षेत्र में पेड़ पर लटकती युवक-महिला की लाश मिली है। इलाके में लाश मिलने की बात से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। बताया जाता है कि युवक और महिला रिश्ते में देवर और भाभी थे। मामला प्रेस प्रसंग का बताया जा रहा है। बहरहाल, पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। 

विज्ञापन


इलाके में इस बात की चर्चा है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिस वजह से दोनों ने खुदकुशी कर ली। दोनों गुरुवार की रात को घर से खाना खाकर निकले थे। इसके बाद से वापस नहीं आए। घिवरा गांव निवासी 24 वर्षीय योगेश्वरी धीवर और 19 वर्षीय सुरेंद्र धीवर अपने परिवार के साथ रह रहे थे। दोनों के बीच कुछ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस वजह से घर में आए दिन विवाद होते रहता था। जब शुक्रवार को ग्रामीण जंगल की ओर जा रहे थे, तो इस दौरान दोनों की एक साथ पेड़ पर लटकी लाश मिली। फिर पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। 
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस परिवार और ग्रामीणों से मामले में पूछताछ कर रही है। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि दोनों ने ये रास्ता क्यों अख्तियार किया? मामले में हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। फिलहाल, पीएम रिपोर्ट से ही स्पष्ट हो सकेगा कि माजरा क्या है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed