फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dead body of an elderly man found in rotten condition in Janjgir Champa

CG: सड़ी-गली हालत में बुजुर्ग व्यक्ति का मिला शव, पांच-छह दिन पुरानी बताई जा रही लाश; नहीं हो सकी शिनाख्त

Sat, 22 Feb 2025 08:32 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: श्याम जी. Updated Sat, 22 Feb 2025 08:32 PM IST
सार

जांजगीर चांपा जिले में खेत में एक बुजुर्ग व्यक्ति का सड़ी-गली हालत में शव मिला है। बुजुर्ग व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 

विज्ञापन
Dead body of an elderly man found in rotten condition in Janjgir Champa
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलौदा थाना क्षेत्र के जावलपुर गांव के चमरीन डाबरी के पास खेत में एक बुजुर्ग व्यक्ति का सड़ी-गली हालत में शव मिला है। बुजुर्ग व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक के शरीर पर सफारीनुमा पेंट शर्ट है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी अस्पताल भेजा गया है। मौत कैसे हुई है अज्ञात है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कारण पता चल पाएगा।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार, बलौदा थाना में ग्रामीणों ने सूचना दी कि चमरिन डबरी के पास खेत में एक शव सड़ी गली हालत में है। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। खेत में पड़ी अज्ञात बुजुर्ग व्यक्ति उम्र लगभग 65 वर्ष का शव देखने पर पांच से छह दिन पुरानी होगी। शरीर पूरी तरह से कला पड़ चुका है। साथ ही कीड़ा भी लगा हुआ है। कौन है, कहां से आया है इसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन


अज्ञात बुजुर्ग व्यक्ति के पास से पहचान के लिए कोई दस्तावेज नहीं मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण पता चला सकेगा। वहीं, मृतक बुजुर्ग व्यक्ति की तस्वीर सभी थाना को भेजा गया है, ताकि परिजनों का पता चल सके। मृतक ने सफारी नुमा पेंट और शर्ट पहना हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed