फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Day and night temperatures rise in Chhattisgarh, there will be intense heat along with sunshine in coming days

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में दिन और रात का पारा चढ़ा, आगामी दिनों में धूप के साथ पड़ेगी भीषण गर्मी

Sun, 09 Mar 2025 10:39 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 09 Mar 2025 10:39 AM IST
सार

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। रात और दिन का पारा लगातार बढ़ने लगा है। प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। आगामी दिनों में तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।

विज्ञापन
Day and night temperatures rise in Chhattisgarh, there will be intense heat along with sunshine in coming days
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। रात और दिन का पारा लगातार बढ़ने लगा है। प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। आगामी दिनों में तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। बीते दिनों रात और सुबह के समय ठंड, तो दिन भर गर्मी लग रही थी, लेकिन अब तापमान बढ़ने से तेज धूप और गर्मी पड़ने वाली है। आज रविवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं शनिवार को प्रदेश में सबसे गर्म राजनांदगांव रहा है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, अब प्रदेश में तापमान में बदलाव का दौर शुरू हो गया है। न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। छत्तीसगढ़ के उत्तर और मध्य में न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि हो सकती है। वहीं दक्षिणी भागों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने के आसार हैं। रात और सुबह के समय गुलाबी ठंड भी गायब हो जाएगी।
विज्ञापन


मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के 9 मार्च से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इस विक्षोभ के प्रभाव से उत्तरी हवाओं का प्रभाव कमजोर होगा। इससे प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि प्रदेश में अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। इससे आगामी दिनों में तेज धूप के साथ भीषण गर्मी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं आज राजधानी में मौसम साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। शनिवार को प्रदेश में सबसे गर्म राजनांदगांव रहा है। यहां सर्वाधिक दिन का पारा 37.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 10.5 डिग्री दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed