फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Day and night temperature dropped by 3 degrees in Chhattisgarh, now temperature will increase by 5 degrees

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 3 डिग्री लुढ़का दिन और रात का पारा, अब 5 डिग्री बढ़ेगा तापमान, जानें मौसम का हाल

Fri, 07 Mar 2025 10:44 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 07 Mar 2025 10:44 AM IST
सार

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। प्रदेश में चार डिग्री तक दिन और रात का पारा में गिरावट हुई है। हालांकि अब फिर से तीन से पांच डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है।

विज्ञापन
Day and night temperature dropped by 3 degrees in Chhattisgarh, now temperature will increase by 5 degrees
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में इन दिनों तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। प्रदेश में चार डिग्री तक दिन और रात का पारा में गिरावट हुई है। हालांकि अब फिर से तीन से पांच डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है। प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह और रात के समय ठंड लगने लगी है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का भी असर देखने को मिला है, जिसके वजह से ठंड लगने लगी है। आज गुरुवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। सबसे गर्म राजनांदगांव रहा है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, एक नए पश्चिमी विक्षोभ 9 मार्च से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इसका प्रभाव छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिलेगा। आगामी दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इससे ठंड बढ़ने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि अगले पांच दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। 
विज्ञापन


आज राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। रात और सुबह के समय ठंड लगने लगी है। रायपुर में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बुधवार को प्रदेश में सबसे गर्म दुर्ग रहा है। यहां अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री दर्ज किया गया है। सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 11 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed