{"_id":"5ee55cb92ddcfc5fe33ae0e1","slug":"dantewada-police-in-chhattisgarh-started-return-to-their-village-campaign-for-naxalites","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा पुलिस ने नक्सलियों के लिए शुरू की ‘अपने गांव लौटो’ मुहिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा पुलिस ने नक्सलियों के लिए शुरू की ‘अपने गांव लौटो’ मुहिम
Sun, 14 Jun 2020 04:39 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 14 Jun 2020 04:39 AM IST
विज्ञापन
Naxalite(file photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिला पुलिस ने नक्सलियों को हथियार छोड़ने और मुख्य धारा में शामिल होने के लिए ‘अपने गांव लौटो’ मुहिम शुरू की है। स्थानीय गोंडी बोली में इसे ‘लोन वररातु’ नाम दिया गया है। इसके तहत पुलिस ने इनामी नक्सलियों के पैतृक गांवों में पोस्टर और बैनर लगाकर उनसे हथियार छोड़ने की अपील की गई।
विज्ञापन
इस मुहिम की शुक्रवार को शुरुआत की गई। पोस्टरों और बैनरों में स्थानीय पुलिस अधिकारियों के नाम और मोबाइल नंबर भी दिए गए हैं ताकि हिंसा का रास्ता छोड़ने के इच्छुक नक्सली उनसे संपर्क कर सकें। जिले के एसपी अभिषेक पल्लव ने कहा कि चार महिलाओं समेत 13 नक्सलियों की सूची चिकपाल गांव में पंचायत भवन के बाहर लगाई गई है।
विज्ञापन
इस गांव के इन नक्सलियों पर एक लाख से 8 लाख रुपये का इनाम है। इस मुहिम के दायरे में सबसे अधिक नक्सल प्रभावित 25 गांवों को शामिल किया गया है। इन गांवों में कम से कम पांच इनामी नक्सली ताल्लुक रखते हैं। दंतेवाड़ा के 200 नक्सलियों पर नकद इनाम घोषित है।
विज्ञापन