{"_id":"5f170c088ebc3e639c3c26c3","slug":"dantewada-chhattisgarh-administration-given-tractor-to-surrender-naxalites-for-farming","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में सरेंडर करने वाले नक्सलियों का समूह करेगा खेती, प्रशासन ने दिया ट्रैक्टर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में सरेंडर करने वाले नक्सलियों का समूह करेगा खेती, प्रशासन ने दिया ट्रैक्टर
Tue, 21 Jul 2020 09:08 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 21 Jul 2020 09:08 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र दंतेवाड़ा में पहली बार सरेंडर करने वाले नक्सलियों का एक समूह खेती करेगा। साथ में यह समूह दूसरे किसानों को किराए पर ट्रैक्टर भी देगा। दरअसल, पत्नी के साथ सरेंडर करने वाले दो लाख के इनामी नक्सली प्रकाश करताम उर्फ पांडू की मांग पर जिला प्रशासन ने उसे ट्रैक्टर दिया है।
विज्ञापन
आठ जुलाई को सरेंडर करने वाले प्रकाश ने इसकी मांग की थी। ट्रैक्टर मिलने से पहले 10 दिन के अंदर प्रकाश के गांव बड़ेगुडरा के आत्मसमर्पित नक्सलियों का स्वयं सहायता समूह ‘जय लय्योर जय कम्माई’ यानी ‘नौजवान अब खेती करेंगे’ समूह बनाया गया। इसमें गांव के ही 10 सरेंडर करने वाले नक्सलियों को जोड़ा गया है।
विज्ञापन
हरेली तिहार के दिन यानी 20 जुलाई को इस ग्रुप को जिला प्रशासन ने ट्रैक्टर की चाबी सौंपी थी। कलेक्टर दीपक सोनी ने कहा कि सरेंडर करने वाले नक्सलियों का यह पहला समूह है। ये लोग ट्रैक्टर से खेती और उसे किराए पर देकर रोजगार कमाएंगे। अफसरों का दावा है सरेंडर नक्सलियों का ग्रुप बनाकर ट्रैक्टर उपलब्ध कराने वाला दंतेवाड़ा प्रदेश का पहला जिला है।
विज्ञापन
एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि चिकपाल और पोटाली इलाके के सरेंडर करने वाले नक्सलियों का भी ग्रुप बनेगा। जिन्हें 15 अगस्त के दिन ट्रैक्टर दिया जाएगा ताकि वे खेती कर खुशहाल जीवन बिताएं।