फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Damini app will save from lightning thunder alert before 30 minutes

आकाशीय बिजली से बचाएगा यह एप, वज्रपात से 30 मिनट पहले मोबाइल पर मिलेगी चेतावनी

Fri, 17 Jul 2020 11:41 AM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 17 Jul 2020 11:41 AM IST
विज्ञापन
Damini app will save from lightning thunder alert before 30 minutes
आकाशीय बिजली - फोटो : अमर उजाला

हाल ही में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर सैकड़ों लोगों ने दम तोड़ दिया। आसमान से गिरने वाली यह एक ऐसी आपदा है, जिसे रोका नहीं जा सकता। हालांकि सतर्कता बरतकर इससे होने वाले नुकसान को रोका जा सकता है। आकाशीय बिजली के सटीक पूर्वानुमान के लिए पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा संचालित भारतीय उद्देश्य मौसम विज्ञान संस्थान ने एक मोबाइल एप बनाया है। इस एप की मदद से बिजली गिरने के 30 से 40 मिनट पहले ही चेतावनी मोबाइल पर मिल जाएगी। इस एप का नाम 'दामिनी' है, जो बिजली गिरने से पहले चेतावनी देगा। 

विज्ञापन


मालूम हो कि हर साल 50-100 जगह बिजली गिरने की घटनाएं होती हैं। हाल के वर्षों में आकाशीय बिजली को अन्य सभी प्राकृतिक आपदाओं की तुलना में सबसे अधिक जानलेवा आपदा में माना गया है। बिजली गिरने से भारत में हर साल लगभग दो हजार से अधिक लोगों की मौत हो जाती है।

विज्ञापन

प्ले स्टोर से कर सकते हैं डाउनलोड

मौसम वैज्ञानिक संजय भेलावे ने बताया कि इस एप को आप अपने मोबाइल के प्ले स्टोर से नि:शुल्क डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद मांगी गई आवश्यक जानकारी जैसे अपना नाम, मोबाइल नंबर, पिन कोड, लोकेशन, व्यवसाय फीड कर रजिस्टर्ड करना होता है। जानकारी फीड करने के बाद यह एप स्थान में बिजली गिरने की आशंका होने पर उपयोग करता है। वह तुरंत इसकी सूचना दे देता है। छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कोरबा सहित रायगढ़, महासमुंद और बस्तर जिले को अत्याधिक वज्रपात वाले जिले की श्रेणी में चिन्हांकित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed