{"_id":"65a80e4d8e62d8503b077423","slug":"cyber-police-returned-the-defrauded-money-to-three-people-in-mungeli-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mungeli: साइबर पुलिस ने ठगी के पैसे दिए वापस, डबल करने का देते थे झांसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mungeli: साइबर पुलिस ने ठगी के पैसे दिए वापस, डबल करने का देते थे झांसा
Wed, 17 Jan 2024 10:59 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, मुंगेल
अमर उजाला नेटवर्क, मुंगेल
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 17 Jan 2024 10:59 PM IST
सार
मुंगेली इलाके में पुलिस ने साइबर ठगी का शिकार हुए लोगों को उनके पैसे वापस दिलाए हैं। मुंगेली पुलिस ने कुल 187934 रुपये लौटाए हैं।
विज्ञापन
Cyber Crime
- फोटो : Agency (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंगेली जिले के अलग-अलग थानों में ठगी का शिकार हुए लोगों ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद उनकी ठगी की कुल राशि 4,53,577 में से 1,87,934 रुपये होल्ड कराए गए। टेलीग्राम एप पर फर्जी लिंक भेजकर पैसे इन्वेस्ट करने का झांसा दिया करते थे। आनलाईन गेमिंग एप में पैस डबल करने का झांसा देकर और एसबीआई कस्टमर केयर अधिकारी का नंबर सर्च करने का झांसा देकर ठगी करते थे।
विज्ञापन
साइबर सेल मुंगेली को ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से शिकायत मिली थी। जिसके बाद प्रार्थियों को कार्यालय बुलाकर होल्ड राशि की वापसी के संबंध में संपूर्ण जानकारी दी गई। शिकायत जांच प्रतिवेदन माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्टेट मुंगेली को दी गई। जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा होल्ड राशि आवेदक के बैंक खाते में वापस देने का आदेश दिया।
विज्ञापन