फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Cyber fraud and betting gang busted in Durg, seven more accused arrested

सीजी: दुर्ग में साइबर ठगी और सट्टेबाजी गिरोह का पर्दाफाश, सात और आरोपी गिरफ्तार

Fri, 16 Oct 2026 02:54 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 16 Oct 2026 02:54 PM IST
सार

जिले में पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी और साइबर ठगी के पैसों का लेनदेन करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। सुपेला और खुर्शीपार थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 7 नए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Cyber fraud and betting gang busted in Durg, seven more accused arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी और साइबर ठगी के पैसों का लेनदेन करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। सुपेला और खुर्शीपार थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 7 नए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी फर्जी और किराए के बैंक खातों का उपयोग करके देश भर में करोड़ों रुपये का अवैध लेनदेन कर रहे थे। इस कार्रवाई के बाद जिले में फर्जी खातों के दुरुपयोग के मामले में पकड़े गए कुल अपराधियों का आंकड़ा अब 11 हो गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 4 स्मार्ट मोबाइल फोन, 1 बैंक पासबुक और 3 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं।
विज्ञापन


किराए के खातों से सट्टेबाजी
सुपेला पुलिस को सूचना मिली थी कि दाऊ बाड़ा तालाब के पास दो युवक फर्जी बैंक खातों का सौदा करने के लिए घूम रहे हैं। पुलिस ने तत्काल दबिश देकर नीरज गायकवाड़ और अंशु साव को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गरीब लोगों से आंध्र प्रदेश ग्रामीण बैंक के खातों को बहुत कम दाम में खरीदते थे। इसके बाद उन खातों को 1 लाख रुपये तक की भारी कीमत में ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले नेटवर्क को बेच देते थे। आरोपी नीरज खुद भी सट्टे की रकम को आगे भेजने का काम करता था। वह क्यूआर कोड के माध्यम से पैसे ट्रांसफर करता था, जिसके बदले उसे सट्टा गिरोह से हर महीने 25 हजार रुपये बंधी-बंधाई रकम मिलती थी।
विज्ञापन


81 बैंक खातों से जालसाजी
दूसरी तरफ खुर्शीपार पुलिस ने देशव्यापी साइबर फ्रॉड के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। गृह मंत्रालय के राष्ट्रीय समन्वय पोर्टल से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने इंडियन बैंक के 81 संदिग्ध खातों की निगरानी रखी हुई थी। इन खातों में भारत के अलग-अलग राज्यों से साइबर ठगी के जरिये हड़पी गई रकम जमा कराई जा रही थी। खातों में जैसे ही ठगी का पैसा आता था, खाताधारक और बिचौलिए अपना तय कमीशन काटकर बाकी रकम दूसरे संदिग्ध खातों में ट्रांसफर कर देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेटवर्क के अन्य आरोपी गिरफ्तार
इसी जांच के आधार पर खुर्शीपार पुलिस ने 5 आरोपियों तरुण कुमार, गौरव साहू, जसमीत, निखिल नेताम और नरगिस बानो को गिरफ्तार किया है। इस मामले में 4 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके थे, जिससे इस मामले में गिरफ्तार होने वाले कुल आरोपियों की संख्या अब 9 हो गई है। सुपेला पुलिस ने अपने क्षेत्र से 2 आरोपियों को दबोचा, जबकि खुर्शीपार पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed