फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CRPF personnel Roshan Kumar of 195 battalion lost his life in an IED blast in Dantewada

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद

Wed, 31 Jul 2019 09:43 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा Published by: आसिम खान Updated Wed, 31 Jul 2019 09:43 AM IST
विज्ञापन
CRPF personnel Roshan Kumar of 195 battalion lost his life in an IED blast in Dantewada
नक्सली (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान शहीद हो गया। विस्फोट आज सुबह करीब 06:15 बजे दंतेवाड़ा के बोदली के पास हुआ जिसमें सीआरपीएफ की 195 बटालियन के रोशन कुमार शहीद हो गए जो कि बिहार के नवादा के रहने वाले हैं।। 

विज्ञापन


जवान मंगलवार की रात पुसपाल कैंप से सर्च ऑपरेशन पर निकले थे, बुधवार की सुबह जब वो वापस लौट रहे थे तो ये विस्फोट हुआ। बस्तर के एसपी दीपक झा ने घटना की पुष्टि की है। नक्सलियों ने कैंप से 700 मीटर की दूरी पर आईईडी लगाया हुआ था।
विज्ञापन

 



बता दें कि इस से पहले सोमवार को छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक महिला नक्सली समेत दो नक्सलियों को मार गिराया था। राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया था कि जिले के कोंटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कन्हाईगुड़ा गांव के जंगल में डीआरजी के दल ने दो नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया।

अधिकारियों ने बताया कि कोंटा थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों को गश्त पर रवाना किया गया था। जब पुलिस दल कन्हाईगुड़ा गांव के जंगल में था तब नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।


उन्होंने बताया कि कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। बाद में जब पुलिस दल ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां से एक महिला नक्सली समेत दो वर्दीधारी नक्सलियों के शव और दो हथियार बरामद किए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed