{"_id":"6207560a425af9682b715764","slug":"crpf-officer-killed-in-encounter-with-naxals-in-chhattisgarh-s-bijapur-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: पुटकेल के जंगल में नक्सलियों से जबरदस्त मुठभेड़, असिस्टेंट कमांडेंट शहीद, एक जवान भी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: पुटकेल के जंगल में नक्सलियों से जबरदस्त मुठभेड़, असिस्टेंट कमांडेंट शहीद, एक जवान भी घायल
Sat, 12 Feb 2022 12:09 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:09 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के बसागुड़ा थाना क्षेत्र के पुटकेल के जंगल में नक्सलियों के साथ जबरदस्त मुठभेड़ हो रही है। इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ 168 बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट शहीद हो गए और एक जवान घायल हो गए।
विज्ञापन
नक्सलाइट(फाइल)
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बसागुड़ा थाना क्षेत्र स्थित पुटकेल के जंगल में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सीआरपीएफ 168 बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट शहीद हो गए। इस दौरान एक जवान भी घायल हो गए। बस्तर के आईजी पी सुंदरराज ने इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन
तलाशी अभियान जारी
अधिकारियों ने कहा कि सहायक कमांडेंट एस बी तिर्की को गोली लगी और बाद में उनकी मौत हो गई। मुठभेड़ में एक जवान के घायल होने की बात कही जा रही है। राज्य की राजधानी रायपुर से करीब 440 किलोमीटर दूर इलाके में फिलहाल तलाशी अभियान जारी है।
विज्ञापन