फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CRPF jawan who returned from leave committed suicide with his service rifle chaos in the camp in Sukma

सुकमा: छुट्टी से लौटे सीआरपीएफ के जवान ने सर्विस राइफल से की आत्महत्या, कैंप में अफरा-तफरी

Sat, 23 Aug 2025 06:09 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 23 Aug 2025 06:09 PM IST
सार

सुकमा जिले के मिनपा कैंप से बड़ी खबर सामने आई है, जहां सीआरपीएफ 2वीं बटालियन के एक जवान ने आत्महत्या कर ली। घटना ड्यूटी के दौरान हुई, जब जवान ने अपनी ही सर्विस राइफल से गोली मारकर जान दे दी।

विज्ञापन
CRPF jawan who returned from leave committed suicide with his service rifle chaos in the camp in Sukma
CRPF - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सुकमा जिले के मिनपा कैंप से बड़ी खबर सामने आई है, जहां सीआरपीएफ 2वीं बटालियन के एक जवान ने आत्महत्या कर ली। घटना ड्यूटी के दौरान हुई, जब जवान ने अपनी ही सर्विस राइफल से गोली मारकर जान दे दी। इस घटना से कैंप में अफरा-तफरी मच गई और साथी जवान तुरंत मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जवान हाल ही में छुट्टी काटकर ड्यूटी पर लौटा था। छुट्टी से लौटने के कुछ ही दिनों बाद इस तरह का कदम उठाने से सवाल खड़े हो रहे हैं। साथी जवानों और अधिकारियों के लिए भी यह घटना चौंकाने वाली है।
विज्ञापन


फिलहाल घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। जवान ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed