{"_id":"68ce1a7c418ff3bc930a303d","slug":"crpf-jawan-dies-of-heart-attack-while-on-duty-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sukma: ड्यूटी के दौरान सीआरपीएफ जवान की हार्ट अटैक से मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sukma: ड्यूटी के दौरान सीआरपीएफ जवान की हार्ट अटैक से मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Sat, 20 Sep 2025 08:37 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 20 Sep 2025 08:37 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
सुकमा जिले में तैनात सीआरपीएफ की 228 बटालियन के जवान आलोक कुमार मिश्रा की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दिल का दौरा पड़ा। घटना के बाद से बटालियन कैंप में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
तबीयत बिगड़ते ही साथी जवानों ने तत्काल प्राथमिक उपचार देते हुए मिश्रा को फन्दीगुड़ा हेडक्वार्टर अस्पताल पहुंचाया। हालत नाजुक देखते हुए उन्हें रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी सांसें थम गईं। डॉक्टरों ने अस्पताल पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश निवासी आलोक कुमार मिश्रा लंबे समय से सुकमा में तैनात थे। ड्यूटी के दौरान उनकी अचानक हुई मौत ने न केवल उनके साथियों बल्कि परिजनों को भी गहरा आघात पहुंचाया है।
विज्ञापन
बटालियन अधिकारियों ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि औपचारिक जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जवान के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए पैतृक गांव भेजे जाने की तैयारी की जा रही है।