{"_id":"67da987d0366f6641406873d","slug":"crpf-distributed-material-among-the-villagers-in-minkapalli-of-bijapur-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: मिनकापल्ली में सीआरपीएफ का सिविक एक्शन, हेल्थ कैंप लगाकर ग्रामीणों का किया उपचार; बांटी सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: मिनकापल्ली में सीआरपीएफ का सिविक एक्शन, हेल्थ कैंप लगाकर ग्रामीणों का किया उपचार; बांटी सामग्री
Wed, 19 Mar 2025 04:08 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 19 Mar 2025 04:08 PM IST
सार
बीजापुर जिले के अतिसंवेदशील ग्राम मिनकापल्ली में सीआरपीएफ 22वीं बटालियन ने स्थानीय ग्रामीणों को उनकी जरूरतों के सामान बांटे। बटालियन की मेडिकल टीम ने हेल्थ कैंप लगाकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाएं दीं।
विज्ञापन
सिविक एक्शन कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीजापुर जिले के अतिसंवेदशील ग्राम मिनकापल्ली में सीआरपीएफ 22वीं बटालियन ने सामाजिक सरोकार के तहत सिविक एक्शन कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान बच्चों व स्थानीय ग्रामीणों को उनकी जरूरतों के सामान बांटे। वहीं, बटालियन की मेडिकल टीम ने हेल्थ कैंप लगाकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाएं दीं।
विज्ञापन
जिले में तैनात सीआरपीएफ 22वीं बटालियन नक्सल मोर्चे के साथ सामाजिक सरोकार के दायित्व का निर्वहन भी बखूबी से कर रही है। सीआरपीएफ के पुलिस महानिरीक्षक के निर्देश पर तथा सीआरपीएफ 22वीं बटालियन के कमांडेंट मोहित कपूर व डिप्टी कमांडेंट पंकज कुमार तथा सहायक कमांडेंट संदीप कुमार की मौजूदगी में जिले के अतिसंवेदनशील ग्राम मिनकापल्ली में सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मिनकापल्ली, कोमटपल्ली, भट्टिगुड़ा व उसकालेट के सैकड़ो ग्रामीण व बच्चे में शामिल हुए।
विज्ञापन
यहां कार्यक्रम में सीआरपीएफ ने स्कूली बच्चों को स्कूल ड्रेस, बैग, खेल व मनोरंजन की सामग्री वितरण। वहीं, महिला व पुरुष ग्रामीणों को साड़ी, चप्पल, लुंगी, गमछा, कंबल, घरेलू बर्तन, कुदाल, गैती, पानी की टंकी, टेलीविजन, साइकिल, सोलर लैंप सहित अन्य सामानों का वितरण किया गया। साथ ही ग्रामीणों के लिए जवानों ने भोजन की व्यवस्था भी की थी। इधर सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत बटालियन की ओर से हेल्थ कैंप का आयोजन भी किया गया था। इसमें डॉक्टर अशोक नारायण द्वारा ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाएं दीं। इस दौरान सरपंच, स्कूल के प्राचार्य ग्रामीण व 22वीं बटालियन के जवान उपस्थित रहे।
विज्ञापन