फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Crowd gathered in Tatapani Mahotsav people from UP and Jharkhand also reached in Balrampur

Balrampur: तातापानी महोत्सव में उमड़ा सैलाब, यूपी झारखंड से भी पहुंच रहे लोग, उदित नारायण ने बांधा समां

Tue, 16 Jan 2024 04:33 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर, छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर, छत्तीसगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 16 Jan 2024 04:33 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थान से बड़ी संख्या में लोग मकर संक्रांति महोत्सव एवं मेला में लोगों का जन सैलाब उमड़ पड़ता है। वही उत्तर प्रदेश एवं झारखंड से भी बड़ी संख्या में लोग सम्मिलित होने पहुंचते हैं। 

विज्ञापन
Crowd gathered in Tatapani Mahotsav people from UP and Jharkhand also reached in Balrampur
उदित नारायण ने बांधा समां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर रामानुजगंज में ग्राम तातापानी के गर्म जल स्रोत स्थान में मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय मेला कमेटी के सहयोग से तातापानी के तीन दिवसीय मकर संक्रांति महोत्सव में छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों से काफी संख्या में प्रतिदिन लोग पहुंच ही रहे हैं। वही झारखंड एवं उत्तर प्रदेश के भी बड़ी संख्या में लोग मेला एवं महोत्सव के पहले दिन सही पहुंच रहे हैं। वहीं आज तातापानी मेला एवं महोत्सव की आखिरी दिन तो जन सैलाब उमड़ पड़ा।

विज्ञापन

 

गौरतलब है कि ग्राम तातापानी में विगत पांच दशकों से मकर संक्रांति परब पर मेला का आयोजन होता आ रहा है। वहीं बलरामपुर रामानुजगंज जिला गठन के बाद मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर आयोजित मेला को जिला प्रशासन के द्वारा महोत्सव का स्वरूप दिया गया एवं धीरे-धीरे तातापानी के गर्म जल स्रोत को विकसित करने का कार्य किया गया। जहां 80 फीट के भगवान शिव की प्रतिमा एवं उसके नीचे 12 ज्योतिर्लिंग बनवाए गए वहीं तातापानी के आकर्षण को बढ़ाने के लिए अन्य कार्य हुए वहीं प्रत्येक वर्ष तातापानी महोत्सव की भव्यता बढ़ाते जारी है। जिसके कारण इसका आकर्षण भी बढ़ते जा रहा है। 

विज्ञापन

 

छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थान से बड़ी संख्या में लोग मकर संक्रांति महोत्सव एवं मेला में लोगों का जन सैलाब उमड़ पड़ता है। वही उत्तर प्रदेश एवं झारखंड से भी बड़ी संख्या में लोग सम्मिलित होने पहुंचते हैं। आज तातापानी मेला एवं महोत्सव के आखिरी दिन तो श्रद्धालुओं का जल सैलाब उमड़ पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक हजार से अधिक पुलिस बल रहा तैनात

तातापानी मेला एवं महोत्सव में उमड़े जन सैलाब के मध्य नजर पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में 1000 से अधिक पुलिस जवानों की ड्यूटी मेला स्थल एवं महोत्सव स्थल में लगाई गई यहां तक की दूसरे जिलों के भी पुलिस अधिकारी एवं पुलिस के जवान की ड्यूटी लगाई गई थी। सुबह से लेकर देर रात तक पुलिस के जवान ड्यूटी में मुस्तैदी से तैनात रह रहे हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह स्वयं तीनों दिन मेला स्थल में सुबह से लेकर देर रात सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालते रहे।


राजस्व विभाग के 15 अधिकारी मजिस्ट्रियल ड्यूटी में रहे तैनात

तातापानी मेला एवं महोत्सव को लेकर कई दिन पूर्व से जिला प्रशासन एवं स्थानीय मेला कमेटी के द्वारा तैयारियां प्रारंभ कर दी जाती है। कलेक्टर आर एक्का कार्यक्रम के नोडल एवं जिला पंचायत सीईओ रैना जमील सहायक नोडल गौतम सिंह, अमित श्रीवास्तव सहित 15 राजस्व अधिकारियों की ड्यूटी मेला एवं महोत्सव के दौरान मजिस्ट्रियल ड्यूटी में रहे।
 

बलरामपुर रामानुजगंज के तातापानी महोत्सव 2024 के दूसरे दिवस आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्कूली बच्चों, स्थानीय कलाकारों तथा सांस्कृतिक संख्या में आमंत्रित कलाकरों ने मंच साझा किया। बालीवुड के मशहूर गायक उदित नारायण ने पत्नी दीपा नारायण के साथ प्रस्तुति दी। कृषि मंत्री रामविचार नेताम की मौजूदगी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत जिले के स्कूली तथा महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के मनमोहक नृत्य प्रदर्शन से शुरू हुआ। छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति व तीज त्यौहारों के साथ ही देशभक्ति गानों की थीम पर थिरकते हुए स्कूली बच्चों की प्रतिभा को देखकर उपस्थित दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साह बढ़ाया। 


कड़कड़ाती ठंड में उदित नारायण का चला जादू

बॉलीवुड के मशहूर गायक उदित नारायण ने पत्नी दीपा नारायण के साथ प्रस्तुति दी। तातापानी मेले की सांस्कृतिक संध्या में दोनों की आवाज का ऐसा जादू चला कि कड़कड़ाती ठंड में भी वहां उपस्थित हजारों दर्शक जमकर झूम उठे। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दूसरे दिन आकर्षण का केंद्र बालीवुड गायक उदित नारायण रहे। मंच पर आते ही उन्होंने ने ’छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’ के नारे के साथ दर्शकों के दिल में अपनी जगह बना ली। उन्होंने ‘‘पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा, बेटा हमारा ऐसा काम करेंगा, तेरे नाम हमने किया है जीवन अपना सारा सनम, पहला नशा, पहला खुमार, जानम देख लो मिट गई दूरियां और खईके पान बनारस वाला जैसे कई गानों की मनमोहक प्रस्तुति दी। गीतों का यह सिलसिला देर रात तक यूं हीं चलता रहा। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed