फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   criminal died in retaliatory firing by police in durg

दुर्ग में मुठभेड़: पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली लगने से बदमाश की मौत, 35 हजार का रखा गया था इनाम

Fri, 08 Nov 2024 07:22 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: श्याम जी. Updated Fri, 08 Nov 2024 07:22 PM IST
सार

दुर्ग पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश की मौत हो गई। पुलिस को देखकर फायरिंग कर दी, जिसके बाद क्राइम ब्रांच के डीएसपी और क्राइम ब्रांच प्रभारी के द्वारा जवाबी फायरिंग की गई। 
 

विज्ञापन
criminal died in retaliatory firing by police in durg
पुलिस मुठभेड़ में बदमाश की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्ग में बदमाश की पुलिस की जवाबी फायरिंग में मौत हो गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि हवाई फायरिंग का फरार आरोपी अमित जोश भिलाई पहुंचा है। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम अमित जोश की तलाश में भिलाई के जयंती स्डेटियम के पास पहुंची थी। इसी दौरान फरार आरोपी अमित जोश अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल पर घूम रहा था, जिसे पकड़े के लिए पुलिस पहुंची। पुलिस को देखकर फायरिंग कर दी, जिसके बाद क्राइम ब्रांच के डीएसपी और क्राइम ब्रांच प्रभारी के द्वारा जवाबी फायरिंग की गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में फरार आरोपी अमित जोश के एक गोली पैर पर लगी और दूसरी गोली सीने पर लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


दुर्ग एसपी जितेन्द्र शुक्ल ने बताया कि सेक्टर 10 के ग्लोब चौक में चार माह पहले दो लोगों पर मृतक अमित जोश ने फायरिंग की थी। इसके बाद से आरोपी अमित जोश फरार चल रहा था। पुलिस फरार आरोपी की पतासाजी में जुटी हुई थी, लेकिन जगह बदल-बदलकर छिपा हुआ था। इसके बाद फरार आरोपी की सूचना देने वाले पर 35 हजार के इनाम की घोषणा भी की थी। पुलिस को दो दिन पूर्व फरार आरोपी अमित जोश की भिलाई पहुंचने की सूचना मिली थी, जिसके बाद से उसकी तलाश की जा रही थी। 
विज्ञापन


पुलिस पकड़ने के लिए गई, लेकिन फरार आरोपी अमित जोश अपने पास रखी पिस्टल से क्राइम ब्रांच के डीएसपी और प्रभारी पर पहले फायरिंग की। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए फरार आरोपी पर फायरिंग में पैर और सीने में गोली लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस घटनास्थल को सील कर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed