फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Crime Branch action in Raipur: History-sheeter Ravi Sahu absconds in midnight raid, accomplice arrested

रायपुर में क्राइम ब्रांच की कार्रवाई: आधी रात छापे में हिस्ट्रीशीटर रवि साहू फरार, साथी गिरफ्तार

Sun, 21 Dec 2025 02:20 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 21 Dec 2025 02:20 PM IST
सार

रायपुर में शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई की। हिस्ट्रीशीटर रवि साहू के घर को घेरते हुए पुलिस टीम ने अचानक छापा मारा।

विज्ञापन
Crime Branch action in Raipur: History-sheeter Ravi Sahu absconds in midnight raid, accomplice arrested
हिस्ट्रीशीटर रवि साहू के घर आधी रात क्राइम ब्रांच ने मारा छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर में शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई की। हिस्ट्रीशीटर रवि साहू के घर को घेरते हुए पुलिस टीम ने अचानक छापा मारा। बताया गया कि छापे के समय रवि घर में मौजूद था, लेकिन पिछला रास्ता इस्तेमाल करते हुए वह पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। वहीं मौके से उसका सहयोगी मोहम्मद रफीक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। तलाशी के दौरान उसके पास से सट्टे की पर्चियां और लगभग डेढ़ लाख रुपये नकद बरामद किए गए। घर से शराब और गांजा भी जब्त किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रवि साहू के आपराधिक रिकॉर्ड में अब तक 79 मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, हमला, अवैध कारोबार और अन्य गंभीर अपराध शामिल हैं। कई बार निर्वासन की कार्रवाई के बाद भी वह दोबारा अपराध की दुनिया में लौट आता है और नशीले पदार्थों की तस्करी तथा सट्टा-जुआ संचालन में सक्रिय हो जाता है।
विज्ञापन


इसी अभियान के तहत पुलिस टीम ने मुकेश गुप्ता उर्फ बनिया के घर पर भी दबिश दी, लेकिन वह वहां नहीं मिला। मुकेश पिछले एक महीने से फरार चल रहा है और उसकी तलाश जारी है। देर रात तक चली कार्रवाई में पुलिस ने कुछ अन्य संदिग्ध लोगों को भी हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed