{"_id":"65f979b394fe3d14c1056d4d","slug":"cow-committee-wore-radium-belt-around-the-neck-of-cows-in-sakti-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: हादसों से बचने के लिए शुरू हुई अनूठी पहल, गौ समित ने गोवंशों के गले में पहनाया रेडियम बेल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: हादसों से बचने के लिए शुरू हुई अनूठी पहल, गौ समित ने गोवंशों के गले में पहनाया रेडियम बेल्ट
Tue, 19 Mar 2024 05:10 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, सक्ती
अमर उजाला नेटवर्क, सक्ती
Published by: श्याम जी.
Updated Tue, 19 Mar 2024 05:10 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में सड़क हादसे को रोकने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। यहां गौ समिति ने गोवंशों को रेडियम बेल्ट पहनाया है, ताकि कोई वाहन इन्हें टक्कर मारने से बचे। इससे वाहन चालक और पशु दोनों सुरक्षित रहेंगे।
विज्ञापन
गोवंश को पहनाई रेडियम बेल्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सक्ती जिले मे रोजाना एक न एक गोवंशों के साथ लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। कई हादसों में लोगों और गोवंशों की मौत हो चुकी है। सड़क हादसों को रोकने के लिए गौ सेवा समिति सक्ती और यातायात पुलिस ने गोवंशों को रेडियम बेल्ट पहनाया है। गौ सेवकों के साथ यातायात प्रभारी कमल किशोर महतो ने भी गोवंशों को रेडियम बेल्ट पहनाया। उन्होंने गौ सेवा समिति के सेवा कार्य की सराहना की और प्रशासन से रेडियम बेल्ट उपलब्ध कराने की बात कही।
विज्ञापन
गौरतलब है कि गौ सेवा समिति सक्ती विगत कई वर्षों से निस्वार्थ भाव से गौ सेवा कर रही है। समिति के गौ सेवक सड़क हादसों में घायल गोवंशों का इलाज करते हैं। उन्हें सुरक्षित जगह पर पहुंचाया जाता है, जहां उनकी देखरेख की जा सके। बीते दिनों जिला मुख्यालय के बेरीवाली मंदिर मार्ग में गौ सेवको के द्वारा 50 से अधिक गोवंशों को रेडियम बेल्ट बांधा था, ताकि सड़क दुर्घटनाओं मे कमी आ सके।
विज्ञापन
यातायात जिला प्रभारी सक्ती कमल किशोर महतो ने कहा कि गोवंशों की सुरक्षा करना हमारा प्रथम कर्तव्य है। आज देखा जा रहा है की गोवंशों को पशु पालकों के द्वारा खुला छोड़ देने से सड़क में वे अपना निवास बनाते जा रहे हैं, जिससे सड़क दुर्घटना बढ़ती जा रही है। गोवंश दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे है। साथ ही छोटे वाहन चालक भी सड़क दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं, जिससे सैकड़ों लोगों की मृत्यु हो रही है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि गाय माता का स्वरूप है, उन्हें सड़कों मे खुला ना छोड़ें। आपके आसपास दुर्घटना होने पर तत्काल इसकी सूचना पशु धन विकास विभाग को और गौ सेवा समिति को दे।
विज्ञापन
गौ सेवा समिति सक्ती उपाध्यक्ष अनुराग चौबे ने लोगों से अपील की है कि आप सभी कम से कम एक रेडियम बेल्ट (रक्षा कवच) अपने पास के गोवंशों को बांधे, जिससे हम उन्हें रोड में होने वाले एक्सीडेंट से बचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि रात में गोवंशों का एक्सीडेंट ज्यादातर देखने को मिलता है। क्योंकि रात में गोवंश रोड पर रहते हैं। गाड़ी चालक गोवंशों को दूर से नहीं देख पाते और गोवंश को टक्कर मारकर निकल जाते हैं। इस रेडियम बेल्ट की वजह से हम गोवंश का एक्सीडेंट होने से बचा सकते हैं। किसी भी प्रकार से मदद कर हम गौमाता को सुरक्षित कर सकते हैं। आपका छोटा सा योगदान गोवंश को सुरक्षित रख सकता है।
गौ सेवा समिति समिति सक्ती के संस्थापक मयंक सिंह ने बताया कि यह पहली बार है कि समिति को किसी प्रशासनिक अधिकारी के द्वारा समिति की मदद करने की बात कही गई है। उन्होंने पूरी यातायात टीम को सहयोग के लिए धन्यवाद कहा।