{"_id":"642e9b910a38c1994f030b0d","slug":"covid19-in-chhattisgarh-chhattisgarh-teacher-found-corona-positive-in-gpm-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीपीएम में चार माह बाद लौटा कोरोना: शिक्षक मिला पॉजिटिव, वैक्सीन के दोनों डोज लगे, कोई ट्रेवेल हिस्ट्री नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीपीएम में चार माह बाद लौटा कोरोना: शिक्षक मिला पॉजिटिव, वैक्सीन के दोनों डोज लगे, कोई ट्रेवेल हिस्ट्री नहीं
Thu, 06 Apr 2023 03:44 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Thu, 06 Apr 2023 03:44 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना मामलों में बढ़ोतरी शुरू हो गई। खास बात यह है कि इस बार संक्रमण की चपेट में ऐसे बहुत से लोग आ रहे हैं, जिनकी कोई ट्रेवेल हिस्ट्री नहीं है। यहां तक उनके संपर्क में आने वाले लोग भी कम ही पॉजिटव मिल रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में इस साल पहली बार कोविड-19 पॉजिटिव मरीज मिला है। इसके बाद से स्वास्थ्य विभाग सतर्क मोड पर है। इस बार एक शिक्षक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। खास बात यह है कि शिक्षक की कोई भी ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है और उन्हें वैक्सीन की दूसरी डोज भी लग चुकी थी। फिलहाल शिक्षक को होम आइसोलेशन में रखा गया है। जिले में करीब चार माह बाद फिर से कोरोना की वापसी हुई है। छत्तीसगढ़ में संक्रमण का आंकड़ा बढ़ रहा है।
विज्ञापन
मरवाही ब्लॉक के डोरा इलाके में पदस्थ शिक्षक को सर्दी जुकाम और गले में खराश की शिकायत थी। इस पर उन्होंने मरवाही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर जांच कराई। डॉक्टरों ने लक्षण देखकर टेस्ट किया तो रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिक्षक के संपर्क में आए लोगों की गुरुवार से कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। सभी लोगों को होम आइसोलेशन में रहने की सलाह डॉक्टरों ने दी गई है। इससे पहले नवंबर 2022 में कोविड का आखिरी मरीज मिला था।
विज्ञापन
शिक्षक का कहना है कि, उन्होंने वैक्सीन के दोनों डोज लगवा लिए थे। बूस्टर डोज अब तक नहीं लगवाया है। शिक्षक की ड्यूटी जनगणना में लगी थी और वह कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। हालांकि कोरोना मरीज के मिलने की जानकारी जिला प्रशासन को हुई तो बैठक कर तैयारियों की जानकारी अधिकरियो ने ली है। कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आए सभी लोगो की कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग भी किए जाने की बात स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताई है।
विज्ञापन