{"_id":"5ee5ab6bb22f155a2233b5b6","slug":"couple-and-half-year-old-girl-found-dead-by-hanging-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में फांसी पर लटके मिले दंपती और डेढ़ साल की बच्ची, पुलिस ने बताया आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में फांसी पर लटके मिले दंपती और डेढ़ साल की बच्ची, पुलिस ने बताया आत्महत्या
Sun, 14 Jun 2020 10:15 AM IST
आसिम खान
पीटीआई, रायपुर
पीटीआई, रायपुर
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 14 Jun 2020 10:15 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक दंपती और उनकी डेढ़ वर्ष की बच्ची घर में फांसी पर लटके हुए मिले हैं। पुलिस ने संदेह व्यक्त किया है कि बच्ची को फांसी पर लटकाने के बाद दंपती ने अपनी जान दे दी।
विज्ञापन
कोरबा जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि जिले के दीपका थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिरकी गांव में अशोक कुमार रात्रे (28 वर्ष) और उसकी पत्नी रागिनी रात्रे ने डेढ़ वर्ष की बच्ची एशि को फांसी पर लटका दिया। बाद में दंपती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अशोक कुमार रात्रे एक निजी कंपनी में कार्यरत था। वह अपने परिवार के साथ सिरकी गांव में रहता था। आज सुबह जब परिवार देर तक नहीं उठा तब पड़ोसियों ने अनहोनी की आशंका से खिड़की से झांककर भीतर देखा। तब पड़ोसियों ने देखा कि अशोक और उसकी बच्ची एक कमरे में तथा उसकी पत्नी दूसरे कमरे में फांसी पर लटक रहे हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि पड़ोसियों ने तत्काल इसकी सूचना दीपका थाने को दी। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उन्होंने बताया कि पुलिस को आशंका है कि पारिवारिक विवाद के बाद दंपती ने बच्ची को फांसी पर लटकाया तथा बाद में खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को अभी तक यह जानकारी नहीं मिली है कि परिवार ने यह कदम क्यों उठाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।