{"_id":"683f01cb01a547d24a022211","slug":"counseling-of-surplus-lecturers-completed-in-janjgir-champa-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: जांजगीर चांपा में अतिशेष व्याख्याताओं की काउंसिलिंग संपन्न, चयन के बाद मिला पदस्थापना आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: जांजगीर चांपा में अतिशेष व्याख्याताओं की काउंसिलिंग संपन्न, चयन के बाद मिला पदस्थापना आदेश
Tue, 03 Jun 2025 07:41 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चापा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चापा
Published by: श्याम जी.
Updated Tue, 03 Jun 2025 07:41 PM IST
सार
जांजगीर चांपा में राज्य शासन के निर्देशानुसार हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों के अतिशेष व्याख्याताओं की काउंसिलिंग प्रक्रिया आयोजित की गई। यह प्रक्रिया शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न की गई है।
विज्ञापन
व्याख्याताओं की काउंसिलिंग संपन्न
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जांजगीर चांपा में राज्य शासन के निर्देशानुसार मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम में हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों के अतिशेष व्याख्याताओं की काउंसिलिंग प्रक्रिया आयोजित की गई।
विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी अश्वनी कुमार भारद्वाज ने जानकारी दी कि कुल 91 अतिशेष व्याख्याताओं की काउंसिलिंग की गई। प्रक्रिया की शुरुआत 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के व्याख्याताओं से की गई, जिसके बाद महिला एवं पुरुष व्याख्याताओं की वरिष्ठता के आधार पर काउंसिलिंग की गई। यह प्रक्रिया शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न की गई है।
विज्ञापन
व्याख्याताओं को उनके वरीयता क्रम के अनुसार विद्यालय चयन का अवसर दिया गया। चयन के तत्काल बाद उन्हें उनके चयनित विद्यालय में पदस्थापना का आदेश पत्र प्रदान किया गया।
विज्ञापन