फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Correct bank account and Aadhaar seeding through student ID for post matric scholarship in Raipur

Raipur: पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए स्टूडेंट आईडी के माध्यम से करें बैंक खाता और आधार सीडिंग में सुधार

Wed, 09 Jul 2025 06:48 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 09 Jul 2025 06:48 PM IST
सार

विभाग द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समयावधि के भीतर त्रुटियों का सुधार न किए जाने की स्थिति में छात्रवृत्ति प्राप्त नहीं होगी, और इसकी पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित विद्यार्थी की होगी।
 

विज्ञापन
Correct bank account and Aadhaar seeding through student ID for post matric scholarship in Raipur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास विभाग की ओर से पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कॉलेज स्तर) का भुगतान आधार-सीडेड बैंक खातों में किया जा रहा है। ऐसे विद्यार्थी जिनका आधार सीडिंग अक्रियाशील (Inactive) है, लेकिन जिनका बैंक खाता गलत, बंद या अमान्य है। उनके छात्रवृत्ति भुगतान में बाधा उत्पन्न हो रही है। 
विज्ञापन


ऐसे सभी विद्यार्थियों को निर्देशित किया जाता है कि वे अपनी स्टूडेंट आईडी के माध्यम से त्रुटियों को सुधारते हुए, सही और आधार-सीडेड बैंक खाता विवरण की प्रविष्टि 13 जुलाई 2025 तक अनिवार्य रूप से करें। विभाग द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समयावधि के भीतर त्रुटियों का सुधार न किए जाने की स्थिति में छात्रवृत्ति प्राप्त नहीं होगी, और इसकी पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित विद्यार्थी की होगी।
विज्ञापन


छात्रवृत्ति संबंधी किसी भी समस्या की स्थिति में विद्यार्थी अपनी अध्ययनरत संस्था के छात्रवृत्ति प्रभारी अथवा कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, रायपुर (कलेक्टोरेट परिसर, कमरा क्रमांक 40, द्वितीय तल) की छात्रवृत्ति शाखा में कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed