फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Coronavirus updates in Chhattisgarh: covid 19 cases found in Raipur and other cities

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के 97 नए मामले, 2858 हुई संक्रमित मरीजों की संख्या

Wed, 01 Jul 2020 08:05 AM IST
आसिम खान पीटीआई, रायपुर
पीटीआई, रायपुर Published by: आसिम खान Updated Wed, 01 Jul 2020 08:05 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus updates in Chhattisgarh: covid 19 cases found in Raipur and other cities
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 97 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 2,858 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि राज्य में आज 63 नए लोगों में तथा बीती रात 34 नए लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि रायपुर जिले से 54 लोगों में, दुर्ग से 22 लोगों में, बलौदाबाजार जिले से नौ लोगों में, सरगुजा और बलरामपुर जिले से तीन-तीन लोगों में, कोरबा और कांकेर जिले से दो-दो लोगों में, तथा राजनांदगांव और बेमेतरा जिले से एक-एक व्यक्ति में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि राज्य में आज विभिन्न अस्पतालों में 100 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में अब तक 1,60,650 लोगों के नमूनों की जांच की गई है। जिनमें से 2,858 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, 2,250 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है। राज्य में 595 लोगों का इलाज किया जा रहा है जबकि इस वायरस से संक्रमित 13 लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed