{"_id":"5e83d2e08ebc3e6fd73c8787","slug":"coronavirus-one-woman-confirmed-corona-infected-number-of-patients-increased-to-nine","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: एक युवती के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि, मरीजों की संख्या बढ़कर नौ हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: एक युवती के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि, मरीजों की संख्या बढ़कर नौ हुई
Wed, 01 Apr 2020 05:01 AM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: योगेश साहू
Updated Wed, 01 Apr 2020 05:01 AM IST
विज्ञापन
coronavirus
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। दरअसल मंगलवार को एक युवती के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इस तरह पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के दो नए मामले सामने आने के बाद इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। इनमें से दो लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, रायपुर निवासी लगभग 25 वर्षीय युवती में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। युवती को रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है। युवती कुछ दिनों पहले लंदन से लौटी है।
विज्ञापन
इससे पहले स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया था कि सोमवार रात कोरबा शहर के एक युवक में कोरोना की पुष्टि होने के बाद उसे एम्स में भर्ती कराया गया। राज्य में पिछले 24 घंटों में दो लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की गई है।
विज्ञापन
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि संक्रमित हुए दो लोगों रायपुर निवासी 68 वर्षीय वृध्द और भिलाई निवासी 33 वर्षीय युवक को इलाज के बाद एम्स से छुट्टी दे दी गई। बता दें कि रायपुर एम्स में पांच मरीजों को तथा बिलासपुर और राजनांदगांव जिले के अस्पतालों में एक-एक मरीज भर्ती हैं।
अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल 787 संभावित व्यक्तियों की पहचान कर उनके नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। अभी तक 732 के परिणाम निगेटिव मिले हैं और 46 की जांच जारी है।
अधिकारियों ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की सचिव निहारिका बारिक ने बैठक लेकर कहा है कि छत्तीसगढ़ में अभी तक कोरोना संक्रमित लोगों में ब्रिटेन से आए व्यक्तियों की संख्या सर्वाधिक है। इसलिए ब्रिटेन से आए सभी लोगों के नमूनों की जांच की जाए।
उन्होंने बताया कि मंगलवार तक ब्रिटेन से आए 95 व्यक्तियों का नमूना लिया गया है। जिनमें से चार लोगों में कोरोना की पुष्टि की गई है तथा 47 नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। शेष नमूनों की रिपोर्ट नहीं आई है।