फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Coronavirus live updates in Chhattisgarh: Covid 19 patients increase in Raipur and other cities

छत्तीसगढ़ में बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या, तीन महीने में 11 तो 13 दिन में मिले 107 मरीज

Sun, 14 Jun 2020 03:18 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: आसिम खान Updated Sun, 14 Jun 2020 03:18 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus live updates in Chhattisgarh: Covid 19 patients increase in Raipur and other cities
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश की राजधानी रायपुर के 33 इलाकों को कोरोना मरीज मिलने के बाद पिछले 13 दिन में कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील किया जा चुका है। इनमें से नौ जगह से नाकेबंदी हटा दी गई है लेकिन 24 इलाके अभी भी सील हैं। 

विज्ञापन


राजधानी में पिछले तीन महीने में केवल 11 मरीज मिले थे, लेकिन जून के 13 दिनों में ही 107 मरीज मिल गए। जहां-जहां मरीज मिलते गए उन इलाकों को सील किया जाने लगा। रोज औसतन दो इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया जा रहा है। 
विज्ञापन


अब संख्या इतनी बढ़ गई है कि भले ही इलाकों को सील किया जा रहा है, लेकिन सख्ती कम हो गई है। एक-दो मामले मिलने के बाद जहां पांच-पांच सौ मीटर के दायरे में आने वाले पूरे इलाके को बंद किया जा रहा था, वहीं अब ये सीमा घटकर 100 मीटर तक पहुंच गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार और शनिवार को तो केवल वही सड़क या गली सील की गई, जहां संक्रमित मिले हैं। लॉकडाउन के दौरान करीब डेढ़ महीने में रायपुर की समता कॉलोनी में 18 मार्च को पहला कोरोना मरीज मिला था। इसलिए शुरुआत में केवल एक-दो इलाकों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed