फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Coronavirus in Chhattisgarh update news in Hindi borders of three states sealed

छत्तीसगढ़: कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए तीन राज्यों की सीमाएं सील

Wed, 29 Jul 2020 10:58 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, रायपुर
पीटीआई, रायपुर Published by: देव कश्यप Updated Wed, 29 Jul 2020 10:58 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Chhattisgarh update news in Hindi borders of three states sealed
छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन - फोटो : Twitter

छत्तीसगढ़ में बढ़ते कोरोना प्रसार को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने तीन राज्यों के साथ लगती राज्य की सीमाओं को सील करने का फैसला लिया है। सीमाओं को सील करने के साथ ही बैरियर लगाकर पुलिसकर्मियों को तैनात करने से सीमावर्ती गांवों में रहने वालों के जनजीवन पर भी असर पड़ा है। बॉक्साइट के अंतर प्रांतीय परिवहन पर भी रोक लगाई गई है।

विज्ञापन

 

उत्तरी छत्तीसगढ़ में अनलॉक के दौरान बरती गई लापरवाही से सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर जिले में फिर से लॉकडाउन प्रभावशील हो गया है। सीमा से लगे झारखंड, उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश की सीमा को भी सील कर दिया गया है। बलरामपुर जिले के सामरी क्षेत्र में हिंडालको की संचालित खदानों से बॉक्साइट का परिवहन झारखंड के गढ़वा से होकर मेराल तक होता है।

विज्ञापन


वाड्रफनगर नगर पंचायत में लॉकडाउन से उत्तरप्रदेश से वाहनों का आवागमन संभव नहीं है। बलरामपुर के जिलाधिकारी श्याम धावड़े ने बताया कि झारखंड से जुड़ी रामानुजगंज नगर पंचायत की सीमा पहले ही सील की जा चुकी है। सूरजपुर के कलेक्टर रणबीर शर्मा ने बताया कि मध्यप्रदेश से जुड़े ओड़गी ब्लॉक के नवटोला को कंटेनमेंट जोन घोषित करने के साथ सीमा को सील कर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरगुजा के साथ बलरामपुर में भी पूर्ण लॉकडाउन 
सरगुजा के साथ बलरामपुर में पूर्ण लॉकडाउन शुरू हो चुका है। सोमवार रात 12 बजे से सूरजपुर जिले के सभी नगरीय निकाय सूरजपुर, बिश्रामपुर, जरही, भटगांव, प्रतापपुर की सीमाएं सील की जा चुकी हैं। बलरामपुर जिले की सीमाएं झारखंड व उत्तरप्रदेश से जुड़ती हैं। रामानुजगंज नगर पंचायत की सीमा पहले से सील है। उत्तरप्रदेश की सीमा से आने वाले वाहनों को भी वाड्रफनगर में प्रवेश नहीं मिलेगा।



सूरजपुर जिले के बिहारपुर से लगे नवाटोला में कोरोना संक्रमित की मौत के बाद इसे कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। नवाटोला से ही मध्यप्रदेश की सीमा जुड़ती हैं। छत्तीसगढ़ से लगे झारखंड, उत्तरप्रदेश व मध्यप्रदेश के सीमावर्ती गांव से रोज लोगों का आना-जाना होता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed