फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CoronaVirus in Chhattisgarh 2227 new cases reported, tally crosses 55 thousands

छत्तीसगढ़: कोरोना के 2227 नए मामले सामने आए, संक्रमितों का आंकड़ा 55 हजार के पार

Fri, 11 Sep 2020 08:56 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, रायपुर
पीटीआई, रायपुर Published by: देव कश्यप Updated Fri, 11 Sep 2020 08:56 AM IST
विज्ञापन
CoronaVirus in Chhattisgarh 2227 new cases reported, tally crosses 55 thousands
छत्तीसगढ़ में कोरोना: जांच केंद्र पर खड़ा स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : PTI

छत्तीसगढ़ में भी कोरोना का प्रसार तेजी से हो रहा है। गुरुवार को 2,227 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 55,680 हो गई।

विज्ञापन


राज्य में बुधवार को 1,345 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई। वहीं, संक्रमण से एक दिन में 16 लोगों की मौत हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को संक्रमण के 2,227 नए मामले आए हैं।
विज्ञापन



इनमें रायपुर जिले से 672, राजनांदगांव से 207, दुर्ग से 190, बिलासपुर से 130, जांजगीर-चांपा से 129, रायगढ़ से 114, महासमुंद से 75, दंतेवाड़ा से 68, सूरजपुर से 52, कोरिया से 48, सुकमा से 46, कबीरधाम से 42, बलरामपुर और कोंडागांव से 40-40, बालोद से 39, सरगुजा से 38, धमतरी से 37, बलौदाबाजार से 36, कोरबा से 34, बेमेतरा से 30, बस्तर से 29, मुंगेली और बीजापुर से 28-28, नारायणपुर से 22, गरियाबंद और कांकेर से 18-18, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और जशपुर से आठ-आठ मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 7,37,334 नमूनों की जांच की गई है। इनमें 55,680 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 25,855 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, वहीं राज्य में 29,332 मरीज इस समय उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 493 लोगों की मौत हो चुकी है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 19,525 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 223 लोगों की मौत हुई है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed